छत्तीसगढ़

क्षेत्र क्र.09 में मूलभूत सुविधा मुहैया कराना मेरी प्राथमिकता : बबीता साहू

जांजगीर -चांपा,बलौदा। मैं सिर्फ चुनावी राजनीति के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए जनपद सदस्य बनना चाहती हूँ। मेरा लक्ष्य क्षेत्र को विकास के नया आयाम देना है। जनता से अपील है कि इस चुनाव में आशीर्वाद देकर अपने क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की नींव रखने में सहयोगी बनें।

यह कहना है बलौदा जनपद सदस्य चुनाव में क्षेत्र क्रमांक 9 के ब्लैकबोर्ड चिन्ह से चुनाव लड़ रही बबिता साहू का।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ग्रामीण सरकार में काबिज होने के लिए जोर आजमाइश जारी है। इसी कड़ी में बलौदा जनपद का सदस्य बनने के लिए समर्थित/घोषित प्रत्याशियों द्वारा जोर-शोर अपने पक्ष में माहौल बनाया जा रहा है। बलौदा जनपद क्षेत्र क्रमांक 09 से जनपद सदस्य पद के  प्रत्याशी बबीता साहू को जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। बबीता साहू लगातार गांव-गांव और मोहल्लों में पहुंचकर जनता से संवाद कर रही हैं। वे लोगों की समस्याओं को जानने के बाद समाधान का भरोसा दे रही हैं।
उनका कहना है कि क्षेत्र की मूलभूत समस्या रोजगार मूलक कार्य, सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। मूल रूप से गांवों के बुनियादी विकास को तज्जवो दी जा जाएगी।

बबीता साहू ने कहा है कि जनता के आशीर्वाद और समर्थन से जीत के बाद वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। जनता भी बबीता को अपने सुख-दु:ख का साथी मानते हुए उन्हें समर्थन दे रही है। लोग उन्हें क्षेत्र के विकास और बदलाव के लिए एक उपयुक्त नेता के रूप में देख रहे हैं। क्षेत्र क्रमांक- 09 के उनके कार्यकर्ता भी पूरे उत्साह के साथ बबीता साहू के समर्थन में जुटे हुए हैं।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button