Saturday, March 15, 2025

            डॉ पवन कुमार सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध विजयी घोषित

            Must read

            कोरबा/05मार्च 2025/छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज डॉ पवन कुमार सिंह निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए। उनके प्रस्तावक विनोद कुमार यादव और समर्थक निकिता जायसवाल रही। डॉ पवन के विरोध में निश्चित समय अवधि तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दर्ज नहीं किया। पंचायत चुनाव के पीठासीन अधिकारी  मनोज कुमार बंजारे ने डॉ पवन को जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर सम्यक रूप से निर्विरोध विजयी घोषित किया तथा सम्यक निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदाय किया।

            इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  दिनेश कुमार नाग,अनुविभागीय अधिकारी कोरबा  सरोज महिलांगे, उपसंचालक पंचायत सुश्री जूली तिर्की उपस्थित रही।

                  More articles

                  - Advertisement -

                        Latest article