रायगढ़। ज़िले के एक कॉलोनी में साइकिल चलाने और हल्ला करने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान पति अपनी पत्नी और बेटी को पीटने का तरीका बताता रहा। जिससे मां-बेटी ने दूसरे पक्ष की लड़कियों और महिलाओं को जमकर पीटा। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।

वहीं दूसरे पक्ष की महिलाओं ने भी लात घूंसे चलाए और महिला के सिर पर ईंट भी मारा। इससे वह गिर गई। बाद में दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।
मारपीट के बीच दूसरे पक्ष की महिलाओं ने ईंट से मारा, जिससे महिला बेहोश हो गई।

ग्रीन सिटी काॅलोनी में रहने वाली जयश्री खेस ने बताया कि मंगलवार को उसकी बेटी शनाया जस्मीन खेस और उसकी दोस्त समृद्धि मठानी काॅलोनी में रहने वाले जगदीश गवेल के घर के पास साइकिल चला रहे थे। तभी जगदीश गवेल की बेटी गाली-गलौज कर उन्हें उस तरफ साइकिल चलाने से मना करने लगी।

इसके बाद दोनों फिर से वहीं साइकिल चला रहे थे, तो जगदीश गवेल और उसकी बेटी दिव्या उनके पास पहुंचे। हल्ला कर रहे हो कहकर जगदीश गवेल ने शनाया के बाल को पकड़कर धक्का मार दिया और उसकी साइकिल को रख लिया।