छत्तीसगढ़

अफेयर के शक में देवर ने की भाभी की हत्या, बिलासपुर में खाट पर बंधी मिली लाश, प्रेम-प्रसंग में तीसरे की एंट्री पर मार डाला

बिलासपुर,09 मार्च।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देवर ने भाभी की हत्या कर दी। खाट पर महिला की बंधी हुई लाश मिली है। वारदात के बाद देवर ने अपनी बेटी को कॉल कर कहा कि, तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया। इसलिए उसे मार डाला। अब वो आत्महत्या कर लेगा। उसकी तलाश मत करना। घटना सीपत थाना इलाके की है।

बताया जा रहा है कि, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि, आरोपी ने पूछताछ में कहा है कि, उसका भाभी के साथ अफेयर था, लेकिन महिला का किसी और से अवैध संबंध भी था। इसलिए दोनों के बीच विवाद होने पर उसे मार दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला

सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि, खैरा गांव की रहने वाली राजकुमारी बर्मन (38) की शादी तेलसरा में रहने वाले रामलाल बर्मन से हुई थी। करीब 8 साल पहले महिला अपने पति और बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। उसने अपना अलग मकान भी बना लिया। लेकिन सालभर पहले रामलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई।

महिला से उसके घर मिलने गया था सूरज

शुक्रवार को महिला का देवर सूरज बृजवासी घर आया था। दोपहर को बच्चे स्कूल चले गए। तब वो घर पर ही था। जब स्कूल से बच्चे घर आए, तो उनकी मां का शव खाट पर बंधा हुआ था। उसके गले में गमछा बंधा था। बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची।

बेटी को कॉल कर दी हत्या की जानकारी

शुरुआती पूछताछ में पता चला कि, सूरज ने अपनी बेटी को कॉल किया था। उसने अपनी बेटी से कहा कि, तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया था। इस कारण उसकी हत्या कर दी है। अब मैं भी आत्महत्या कर लूंगा। मेरी तलाश मत करना। फिर फोन काट दिया।

दोस्त से भी मोबाइल पर हुई बात

महिला की हत्या के बाद सूरज ने अपने एक दोस्त को भी कॉल किया था। उसने दोस्त से कहा कि, वह उससे आखिरी बार बात कर रहा है। इसके बाद उसके पास कोई कॉल नहीं आएगा। दोस्त ने जब उससे बात करनी चाही तो कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक किसान की हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें पड़ोस के एक ही परिवार के चार लोगों ने मिलकर पत्थर, लाठी और सब्बल से किसान युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कब्जे की जमीन पर रास्ता बनाने को लेकर दो पक्ष में विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले में श्याम अंचल उसकी पत्नी और दो बेटों को गिरफ्तार किया है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button