कोरबाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा: शशिकांत डिक्सेना (निक्की) बने जिलाध्यक्ष, महापौर संजू देवी राजपूत ने दी बधाई

कोरबा,09 मार्च । छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के कोरबा जिला अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में शशिकांत डिक्सेना (निक्की) को सर्वसम्मति से नया जिलाध्यक्ष चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के आदेशानुसार यह चुनाव पंचवटी विश्रामगृह सभागार में हुआ, जहां प्रदेश महासचिव एवं पर्यवेक्षक विश्वदीपक राय की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिलेभर से आए पत्रकारों की मौजूदगी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।

महापौर ने दी बधाई, पत्रकारों में उत्साह
निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत भी कार्यक्रम स्थल पहुंचीं और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। जिलेभर के पत्रकारों में इस निर्वाचन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया से जुड़े सैकड़ों पत्रकार इस अवसर पर उपस्थित रहे। सभी ने शशिकांत डिक्सेना को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती की उम्मीद जताई। मंच का संचालन आलोक पांडेय ने किया।

प्रदेश सहित कोरबा का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश सहित कोरबा जिले का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन है, जिसमें जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक स्तर तक के पत्रकार सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। यह संगठन पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनके हितों की लड़ाई और मीडिया जगत की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कार्य करता है।

जल्द होगा कार्यकारिणी विस्तार
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना ने सभी पत्रकारों का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे और पत्रकारों के हक व सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। उन्होंने जल्द ही नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की, जिससे संगठन और प्रभावी रूप से कार्य कर सके।

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, पत्रकारिता जगत से जुड़े दिग्गज और कई सम्मानित पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि शशिकांत डिक्सेना के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और पत्रकारों की आवाज को मजबूती मिलेगी।

इस दौरान हरीश तिवारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,श्रीधर नायडू संभाग उपाध्यक्ष , अमरीक सिंह रिंकू संभाग मंत्री ,अरविंद पांडे , राजकुमार यादव जिला अध्यक्ष मुंगेली, मुस्ताक अली संभाग सचिव ,साजी थॉमस जिला महासचिव, निशान झा जिला मंत्री , ओम गभेल कुसमुंडा ब्लॉक अध्यक्ष , राजू खत्री करतला ब्लॉक , कोरबा शहर अध्यक्ष समीर गुप्ता, जफर खान अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा , रितेश जायसवाल पाली ब्लॉक अध्यक्ष , महेंद्र सिंह बाकी ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गुप्ता दर्री अध्यक्ष , राजाराम राठौर हरदी बाजार अध्यक्ष, गोविंद पांडेय , निशांत कुमार झा ,गणेश साहू ,आलोक पांडेय ,शारद पाल ,शाजी थाम्स ,अभिषेक आदिले , कुलदीप साहू ,गुरदीप सिंह,गणेश साहू , शशिकांत डिक्सेना,सुनील कुमार राजपूत , दीपक कंवर विनोद उपाध्याय ,प्रमोद राठौर ,राजाराम राठौर ,प्रकाश साहू ,नानक राजपूत ,रामचरण साहू ,महेंद्र सिंह , मनहरन साहू,कमलेश तिवारी ,भागवत दिवान,बी एन यादव ,अशोक कुमार अग्रवाल ,कुलदीप व्यास ,हृदय जैसवाल ,युसूफ खान ,संतोष गुप्ता ,जफर खान ,सतपाल सिंह ,अजय कुमार राय , मणिपाल नीमजा ,अनिल राठौर , राजू छतरी , जगदीशपुरी ,रूपेश महंत, चित्रलेखा ,अशोक श्रीवास, सीरत पटेल , सूर्यकांत राठौर , अमित सिंह, भागवत शिवरतन, कमलेश, चंद्र प्रकाश, निशांत , विमलेंद्र राठौर,.रामकिंकर डिक्सेना ,हिमांशु डिक्सेना शिव प्रसाद गुप्ताआलोक पांडे ,तुषार साहू ,धीरज दुबे ,गया नाथ , मारकंडे मिश्रा , विमलेंद्र, अंकित सिंह समस्त श्रमजीवी पत्रकार संघ के समस्त सदस्य थे ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button