कोरबाछत्तीसगढ़

डोमिनोस, के.एफ.सी. पर निगम के स्वास्थ्य अमले की छापामार कार्यवाही

पाई गई कमियॉं, लगाया गया 15 हजार रू. का अर्थदण्ड, 02 दिवस के अंदर कमियों को दूर करने दिए गए कडे़ निर्देश

कोरबा 12 मार्च 2025। टी.पी.नगर पाम मॉल में संचालित डोमिनोस, के.एफ.सी. व जोर्को-ब्रांड आफ फूड लवर में नगर पालिक निगम केरबा के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने आज छापामार कार्यवाही करते हुए इन स्वल्पाहारगृहों का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान इन सभी प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई व स्वच्छता की कमी, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए निर्धारित सुरक्षा मानकों को न अपनाए जाने आदि से जुड़ी कमियॉं पाई गई, उन पर अर्थदण्ड लगाया गया तथा दो दिवस के अंदर इन सभी कमियों को दूर कर मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के होटल, रेस्टोरेंट, खानपान व स्वल्पाहार केन्द्रों की स्वच्छता साफ-सफाई सहित अन्य संबंधित व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है, जहॉं कहीं भी स्वच्छता व साफ-सफाई का अभाव व अन्य कमियॉं पाई जा रही है उन पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अर्थदण्ड लगाने के साथ ही उन्हें तत्काल व्यवस्थाओं को सुधारने, कमियों को दूर करने के कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज टी.पी.नगर मुख्य मार्ग स्थित पाम मॉल में संचालित डोमिनोस, के.एफ.सी. व जोर्को आदि खानपान, स्वल्पाहार केन्द्रों में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी की अगुवाई में उनकी टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान इन प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई के अभाव के साथ ही खानपान की सुरक्षा से जुड़ी कमियॉं पाई गई, कहीं पर बर्तन धुलाई सिंक में गदंगी भरी हुई पाई गई, गदंगी व दुर्गध के साथ साफ-सफाई का अभाव देखा गया, तो वहीं कार्यो में संलग्न कर्मचारियों द्वारा विभिन्न सुरक्षा उपकरण नहीं पहने गए थे,नियमानुसार कर्मचारियों का मेडिकल चेकअप नहीं कराया गया था, प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करते हुए भी पाया गया, वहीं प्रतिष्ठान से निकले अपशिष्ट को खुले में फेंका जा रहा था, किसी प्रतिष्ठान द्वारा बर्तन धोने हेतु एक ही पानी का बार-बार उपयोग करना भी पाया गया, जबकि बर्तनों को धोने हेतु फ्रेश वाटर का उपयोग किया जाना चाहिए था, इन सभी कमियों को गंभीरता से लेते हुए निगम के स्वास्थ्य अमले ने डोमिनोस, के.एफ.सी. व जोर्को पर 05-05 हजार रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया, प्रबंधन को 02 दिवस के अंदर सभी कमियों को दूर करने के कड़े निर्देश भी दिए। कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी के साथ ही वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक सुनील वर्मा एवं स्वच्छता निरीक्षक सचिन्द्र थवाईत सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन करें प्रतिष्ठान

आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय ने निगम क्षेत्र के सभी होटल, रेस्टोरेंट, खानपान व स्वल्पाहार केन्द्रों के प्रबंधन से कहा है कि वे स्वच्छता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कदापि न करें, प्रतिष्ठानों से उत्सर्जित सूखे व गीले कचरे का उचित प्रबंधन करे, अपशिष्ट को खुले में कदापि न डालें, निगम अमले द्वारा इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है, अतः कार्यवाही व अर्थदण्ड आदि से बचने, स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें।

अपशिष्ट प्रबंधन हेतु लें निगम की सेवाएं

होटल, रेस्टोरेंंट, स्वल्पाहार व खानपान केन्द्रों के प्रबंधन द्वारा अपने प्रतिष्ठानों से उत्सर्जित अपशिष्ट के समुचित प्रबंधन हेतु यूजर चार्जेज के आधार पर निगम की सेवाएं ली जा सकती हैं। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी ने बताया कि प्रबंधन इस हेतु निगम में आवेदन करें, निगम के कर्मचारी इन प्रतिष्ठानों में पहुंचकर उनके यहॉं से प्रतिदिन उत्सर्जित गीले व सूखे कचरे का आकलन करेंगे, नियमानुसार यूजर चार्जेज का निर्धारण कर निगम के सफाई मित्रों के माध्यम से संबंधित प्रतिष्ठानों के यहॉं उत्सर्जित सूखे व गीले कचरे का संग्रहण नियमित रूप से कराया जाएगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान