देश

जादू-टोना… तांत्र‍िकों से संपर्क और वशीकरण, सहारनपुर हत्‍याकांड में हैरान करने वाला खुलासा

दो महीने से पत्नी को छोड़ने या मारने की धमकी दे रहा था योगेश

स्वजन बोले, नेहा पर लगाता था वशीकरण कराने का आरोप

सांगाठेड़ा में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने वाला योगेश रोहिला जादू-टोने में विश्वास करता था। वह तीन साल से तंत्र क्रिया करने वाले बाबाओं के चक्कर काट रहा था। इतना ही नहीं, वह नेहा पर वशीकरण कराने का आरोप भी लगाता था। बीते दो महीने से नेहा को छोड़ने या मारने की धमकी दे रहा था।

नेहा के बड़े जीजा मुजफ्फरनगर के बेलड़ा निवासी सनोज बताते हैं कि योगेश तीन साल से तंत्र क्रिया करने वालों के पास आता-जाता था और खुद पर वशीकरण कराए जाने की बात कहता था। उसने नेहा पर वशीकरण कराने का आरोप लगाते हुए साले रजनीश से भी इसका जिक्र किया था। रजनीश ने उसे समझाया था। योगेश दो महीने से नेहा को छोड़ने या जान से मारने की धमकी दे रहा था।

नेहा जब अपनी गलती पूछती तो कहता कि वह भी बिहार से तीसरी पत्नी ले आएगा। कहता था कि तुम मुझे मारकर प्रॉपर्टी कब्जाना चाहती हो। इसपर नेहा ने कहा था कि मेरी प्रॉपर्टी तो तुम हो। नेहा ने उन्हें धमकी के बारे में बताया भी, लेकिन ऐसा हो जाएगा, किसी ने सोचा भी नहीं था।

होली से पहले नेहा की चोटी पकड़कर गली में घसीटा

सनोज ने बताया कि योगेश कई बार नेहा के साथ मारपीट कर चुका था। हाेली से पहले भी उसने नेहा को बुरी तरह पीटा था। वह नेहा को पीटते हुए गली में ले आया था और चोटी पकड़कर घसीटते हुए पिटाई की थी। मोहल्ले के लोगों ने उसे छुड़ाया था। इसके चलते नेहा योगेश की बुआ के घर रामपुर मनिहारान चली गई थी। बाद में समझाने पर नेहा गांव में आई तो योगेश ने उसे घर में नहीं घुसने दिया था। मोहल्ले के लोगों ने जैसे-तैसे उसे समझाया था।

कपड़े सिलाई करके चला रही थी खर्च

सनोज ने बताया कि आरोपित योगेश पत्नी नेहा को खर्च भी नहीं देता था। नेहा सिलाई करके ही अपना और बच्चों का खर्च चला रही थी। वारदात वाले दिन योगेश ने घूमने का झांसा देकर बच्चों को तैयार करने के लिए कहा था। इसके बाद नेहा ने बच्चों को नए कपड़े पहनाए थे।

फांसी की सजा मिले तभी आएगा सब्र

सनोज व अन्य स्वजन ने बताया कि उसकी शादी 21 साल पहले हुई थी। तब नेहा मात्र 11 साल की थी। वह उसे बेटी की तरह मानते थे। नेहा की बहन सोनिया और जीजा सनोज ने कहा कि नेहा और तीन मासूमों की हत्या के आरोपित योगेश को फांसी की सजा होनी चाहिए। तभी स्वजन को सब्र आएगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान