देश

आज के दिन इन राशियों के घर होगी धन-धान्य की वर्षा, मां कूष्मांडा की कृपा से घर आएगी खुशहाली

मेष राशि : आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। करियर में कुछ उलझनें आएंगी लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको समाधान मिलेगा। आज घर में बच्चों के साथ आपका अच्छा टाइम बितेगा। माता-पिता बच्चों को अच्छी सलाह भी दे सकते है। छात्र आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। मां दुर्गा को पान का पत्ता चढ़ाएं, आपकी परिवारिक परेशानियां दूर होंगी।

वृष राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही खास है, अपना समय शॉपिंग में बिता सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है। दांपत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आएगी। मां कूष्मांडा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि : आज आपका दिन शानदार रहेगा। व्यापार के मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है, बेहतर होगा किसी भी मौके को हाथ से न जाने दें। आज आप जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। आज आप हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहेंगे। आज आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें, तो सफलता मिल सकती है। मां दुर्गा को इलायची चढ़ाएं, आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कर्क राशि : आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। मां कूष्मांडा को फूल अर्पित करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

सिंह राशि : आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किए गए कामों की तारीफ होगी। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। आज बिजनेस में आपको फायदा होगा। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी करेंगे, जिससे जीवनसाथी आपसे प्रसन्न होंगे। मां दुर्गा की आरती करें, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रहीं कड़ी मेहनत आज आपको सफल बना सकती है। आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिन्हे आप बखूबी निभाएंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आस-पास के कई लोग आपको सलाह देंगे। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत के लिहाज से आप ठीक रहेंगे। मां कूष्मांडा के आगे माथा टेके, कारोबार में बरकत होगी।

तुला राशि : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज घर के वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह देंगे, उनकी सलाह को नजरअंदाज न करें। आज आपको पुरानी बातें याद आ सकती हैं। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। किसी दूसरों की नकल न करें अपने आप पर विश्वास रखें। मां कूष्मांडा के सामने घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

वृश्चिक राशि : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाएं, जो घर पर ही बिजनेस करने की सोच रही है उनके लिए आज का दिन अच्छा है। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकाले, मन शांत रहेगा। अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं जिससे अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। मां दुर्गा का ध्यान करें, सेहत अच्छी बनी रहेगी।

धनु राशि : आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। अगर आप नई जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर ले। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लवमेट एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी जहां आप खुलकर अपनी राय रखेंगे। आप किसी नई तकनीक को सीखने की कोशिश करेंगे। मां कूष्मांडा को मीठे का भोग लगायें, आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि : आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में व्यतीत करेंगे, यह देखकर आपके घरवालों को ख़ुशी होगी। इस राशि के टेक्सटाइल व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा होने के योग बने हुए है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आने से आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाए, समाज के लोगों में आपका सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि : आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में कार्यशीलता के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। दोस्ती में चल रही अनबन को ख़त्म करने के लिए आप दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे।

मीन राशि : आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है लेकिन सही पॉइंट का चुनाव करना बेहतर रहेगा। माता-पिता से आशीर्वाद लेने से आपकी सभी परेशानियों से राहत मिल जाएगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे। मां कूष्मांडा के आगें हाथ जोड़े, रुकें हुए काम पूरे होंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button