देश

आज के दिन मां महागौरी इन राशियों का लगाएंगी बेड़ा पार, हर मनोकामना होगी पूर्ण, पढ़िए दैनिक राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिए अपनी बेहतरीन राय देंगे, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार सहित माता दुर्गा की पूजा करें, जीवन में अच्छे मौके आपको मिलते रहेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके नए दोस्त बन सकते हैं। माता महागौरी के दर्शन कर आशीर्वाद लें, आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहेंगे। थोड़ी और मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलेगी। आज के दिन मां दुर्गा को खीर-पूड़ी का भोग लगाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि : आज महाअष्टमी के दिन आपके सभी कार्य सफल होंगे। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नई बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हे मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। माता महागौरी को फूलों से बनी माला अर्पित करें, जीवन में आपकी गति में निरंतरता बनी रहेगी।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज कार्यों में आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर कर सकते है, घर वाले भी आपके रिश्ते से सहमत होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आयेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आप पर देवी मां की कृपा बनी रहेगी।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। जो लोग किसी नए काम में इंवेस्ट करने की सोच रहे हैं, वो फिलहाल इसे टाल दें। माता-पिता आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बच्चे आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे। देवी मां के मंदिर में अन्न का दान करें, आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर आप आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। पारिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। किसी यात्रा पर जाने का मन बना रहें है तो जरूरत का सामान लेना न भूले। आज दुर्गा माता का ध्यान करें, आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। माता महागौरी की कृपा से आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। पिता से आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात करके समय बिताएंगे। आज के दिन महागौरी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। आज के दिन माता महागौरी की धूप-दीप से पूजा करें, आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आया है। आपके दोस्त आपसे मदद मांगेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपकी लाइफ अच्छी बनी रहेगी।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार वालों के साथ आज देवी दर्शन के लिए जाएंगे। आज नई स्किल सीखने का विचार कर सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं। छात्रों को आज तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कन्या को कुछ गिफ्ट करके उनका आशीर्वाद लें, सफलताएं मिलती रहेंगी।

मीन राशि : आज का दिन आपके खास रहने वाला है। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुकसान से बच जाएंगे। टूर-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। आज माता महागौरी को मिठाई का भोग लगाएं, आपका दिन बेहतर रहेगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान