देश

छात्रा की मौत का LIVE वीडियो, कॉलेज में फेयरवेल के दौरान मंच पर आखिरी स्पीच

धाराशिव: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां कॉलेज में फेयरवेल के दौरान मंच पर स्पीच दे रही 20 साल की छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई. वह मंच से स्पीच दे रही थी, तभी बेहोश होकर गिर पड़ी और मौत हो गई. यह घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना शिंदे कॉलेज परंडा की है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 20 साल की छात्रा वर्षा खरात बेहद आत्मविश्वास और चेहरे पर मुस्कराहट के साथ फेयरवेल स्पीच की शुरुआत करती हैं. वह हंसते हुए अपने दोस्तों और शिक्षकों को संबोधित करती हैं, लेकिन कुछ ही पलों में उनका चेहरा पीला पड़ने लगता है.

इसी बीच वर्षा लड़खड़ाकर मंच से गिर जाती हैं. कार्यक्रम में मौजूद लोग पहले तो कुछ समझ नहीं पाते. लोग तुरंत वर्षा के पास पहुंचे और होश में लाने की कोशिश की. जब वर्षा को होश नहीं आता, तो उन्हें तत्काल परंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, वर्षा की आठ साल की उम्र में हार्ट सर्जरी हुई थी, लेकिन पिछले 12 साल से उनकी तबीयत सामान्य थी. वह किसी प्रकार की दवा भी नहीं ले रही थीं. डॉक्टरों की मानें तो संभवतः स्पीच के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ा. इसके बाद वर्षा को ब्रेन डेड घोषित किया गया. वहीं मृत्यु हो गई.

इस हृदयविदारक घटना के बाद कॉलेज में शोक की लहर है. कॉलेज प्रशासन ने वर्षा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक दिन के अवकाश की घोषणा की है. वर्षा होनहार छात्रा थीं. वह बेहद खुशमिजाज थीं. हंसती-खेलती छात्रा की अचानक मौत ने इलाके को गमगीन कर दिया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

धाराशिव: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां कॉलेज में फेयरवेल के दौरान मंच पर स्पीच दे रही 20 साल की छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई. वह मंच से स्पीच दे रही थी, तभी बेहोश होकर गिर पड़ी और मौत हो गई. यह घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

https://x.com/i/status/1908409993583272263

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान