कोरबाछत्तीसगढ़

बडे़ बकायादारों की सम्पत्तियों को सील करने की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

आज निगम के टास्क फोर्स दल ने 06 बडे़ बकायादारों के 19 भवन, दुकानों को किया सील

बकायादारों द्वारा बकाया राशि जमा कराने में आई तेजी, आज 14 लाख रू. की बकाया राशि हुई जमा

कोरबा 10 अप्रैल 2025।नगर पालिक निगम कोरबा के बडे़ बकायादारों की सम्पत्तियों को सील किए जाने की ताबड़तोड़ कार्यवाही आज जारी रही, निगम के टास्क फोर्स दल के द्वारा सघन कार्यवाही करते हुए आज 06 बड़े बकायादारों के 19 भवनों, दुकानों आदि को सील किया गया, वहीं दूसरी ओर इस कार्यवाही के परिणाम स्वरूप बकायादारों द्वारा बकाया कर राशि जमा कराए जाने में अपेक्षित तेजी आई तथा आज 14 लाख रूपये की बकाया कर राशि निगम कोष में बकायादारों द्वारा जमा कराई गई है।
नगर पालिक निगम कोरबा को सम्पत्तिकर सहित अन्य करों व भवन, दुकान किराया आदि की करोड़ों रूपये की बकाया राशि बकायादारों से प्राप्त करनी है, इन बडे़ बकायादारों को बार-बार नोटिस देने व वारंट जारी करने के बावजूद भी उनके द्वारा बकाया राशि निगम कोष में जमा नहीं कराई जा रही। यहॉं उल्लेखनीय है कि निगम को देय विभिन्न करों को समय पर निगम कोष जमा कराने की जवाबदारी स्वयं करदाता की होती है ताकि समय पर करों का भुगतान हो सके तथा करों की बकाया राशि में अनावश्यक वृद्धि न हों, किन्तु निगम के राजस्व अमले द्वारा इन बकायादारों से बार-बार आग्रह किए जाने के बावजूद कर की राशि जमा नहीं कराई जाती, जिससे निगम को आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है, नगर के विकास कार्य व नागरिक सुविधाएं प्रभावित होती हैं। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने इस स्थिति के मद्देनजर बकाया कर राशि की वसूली हेतु ठोस कदम उठाते हुए टास्क फोर्स दल का गठन कर बड़े बकायादारों की सम्पत्तियों को सील करने की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए थे। उक्त कार्य दल द्वारा आज निगम के इन बडे़ बकायादारों की सम्पत्तियों को सील करने की ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई तथा 06 बडे़ बकायादारों की 19 भवन दुकान को सील किया गया। टास्क फोर्स दल के द्वारा की जा रही इस कार्यवाही परिणाम स्वरूप बकायादारों द्वारा बकाया राशि जमा कराने में आज तेजी आई तथा 14 लाख रूपये की बकाया राशि निगम कोष में उनके द्वारा जमा कराई गई।

कोरबा, कोसाबाड़ी व टी.पी.नगर जोन में सीलिंग कार्यवाही

नगर निगम कोरबा के टास्क फोर्स द्वारा आज जिन 19 भवन दुकानों को सील किया गया, उनमें टी.पी.नगर जोनांतर्गत 01 मकान व सिटी सेंटर मॉल की 09 दुकानें, कोसाबाड़ी जोनांतर्गत 01 पोल्ट्री फार्म, 01 मकान, 05 दुकान व 01 फर्नीचर शॉप तथा कोरबा जोन के अंतर्गत अभिनंदन काम्पलेक्स स्थित जिम को सील किया गया।

बकाया राशि जमा कराएं, असुविधा से बचें

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के सभी बकायादारों से कहा है कि निगम के देय करों की बकाया राशि तत्काल निगम कोष में जमा कराएं तथा निगम द्वारा की जाने वाली किसी कायवाही से होने वाली असुविधा बचें। उन्होने कहा है कि निगम के विभिन्न करों से प्राप्त होने वाली राशि के द्वारा ही नगर विकास के कार्यो के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी व इनकी निरतर उपलब्धता सुनिश्चित करने से जुड़े कार्य कराए जाते हैं, अतः आवश्यक है कि करों का भुगतान समय पर किया जाए। आयुक्त श्री पाण्डेय ने बकायादारों, करदाताओं से कहा है कि समय पर कर की राशि जमा न कराए जाने पर बकाया राशि बढ़ती जाती है, जिसे एक न एक दिन जमा करना ही होगा, अतः समय पर करों का भुगतान करें। उन्होने कहा कि निगम के कार्य दल द्वारा बड़े बकायादारों की सम्पत्तियों को सील किए जाने की कार्यवाही निरंतर की जाएगी, अतः बकाया राशि को तत्काल जमा कराएं तथा कार्यवाही से होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button