कोरबाछत्तीसगढ़

समाधान शिविरों से पूर्व सभी आवेदनों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराएं – आयुक्त

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत विभिन्न शिकायतों व मांग संबंधित प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा की

कोरबा 17 अप्रैल 2025। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के जोन कमिश्नरों व प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि समाधान शिविरों के आयोजन से पूर्व सुशासन तिहार 2025 के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि निगम के अतिरिक्त जिले के अन्य विभागों से संबंधित जो आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन आवेदनों को संबंधित विभागों को निराकरण हेतु भेजें एवं विभागीय समन्वय बनाकर आवेदनों का निराकरण कराएं।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में निगम के जोन कमिश्नरों व प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आमनागरिकों द्वारा विभिन्न मांग व शिकायतों के संबंध में प्रस्तुत किए गए आवेदन पत्रों एवं उनके निराकरण की कार्यप्रगति की समीक्षा की। आयुक्त श्री पाण्डेय ने आवेदनों की जोनवार व विषयवार समीक्षा करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के तहत नगर पालिक निगम कोरबा से जुडे़ निर्माण व विकास कार्यो सड़क, नाली तथा अन्य मरम्मत कार्य, स्ट्रीट लाईट, पेयजल, साफ-सफाई आदि के साथ ही राष्ट्रीय परिवार सहायता, विभिन्न पेंशन योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, भवन निर्माण अनुज्ञा, नामांतरण, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न शिकायतों व मांग संबंधी जो आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन सभी आवेदनों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि निगम के अतिरिक्त जिले के अन्य विभागों से संबंधित जो आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन्हें संबंधित विभागों को भेंजे तथा विभागीय समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु पूरी निष्ठा व तत्परता के साथ कार्य करें।

05 मई से 31 मई के बीच लगेंगे समाधान शिविर

शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार 05 मई से 31 मई के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, इन शिविरों के माध्यम से आवेदनकर्ताओं व नागरिकों को उनके द्वारा विभिन्न मांग व शिकायत के संबंध में प्रस्तुत किए गए आवेदनों के निराकरण की जानकारी उन्हें प्रदान की जाएगी। यहॉं उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 के आयोजन के प्रथम चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच सुशासन तिहार शिविरों का आयोजन निगम के सभी 07 जोन कार्यालयों में किया गया था तथा इस दौरान नागरिकों से उनकी मांग व शिकायतों से संबंधित आवेदन जमा कराए गए थे। वहीं द्वितीय चरण में इन प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण किया जा रहा है, तत्पश्चात 05 मई से 31 मई के बीच समाधान शिविर आयोजित होंगे।

समाधान शिविरों के आयोजन की बनाए रूपरेखा

आयुक्त श्री पाण्डेय ने जोन कमिश्नरों को निर्देशित करते हुए कहा कि 05 मई से 31 मई के बीच आयोजित होने वाले समाधान शिविरों के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर सभी आवश्यक कार्यवाहियॉं सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि समाधान शिविरों में जिले के लगभग सभी संबंधित विभागों के काउंटर स्थापित होंगे, इस संबंध में भी आवश्यक व्यवस्थाएं करेंं तथा समाधान शिविरों के आयोजन की सूचना संबंधित विभागों को समय पर दिया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभिंयता सुरेश बरूवा, उपायुक्त पवन वर्मा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, तपन तिवारी, विनोद शांडिल्य, अखिलेश शुक्ला, एन.के.नाथ, प्रकाश चन्द्रा, राकेश मसीह, अजीत तिग्गा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, अरविंद सिंह, अरूण मिश्रा आदि के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button