कोरबाछत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना से महिलाओं की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हुई आसान

हर माह खाते में पैसे आ जाने से घरेलू खर्चो को पूरा करने में मिलती है मदद

कोरबा 22 अप्रैल 2025/ महिलाओं को वित्तीय रूप से सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को 1000 रुपए की आर्थिक मदद हर महीने सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होता है। जिससे महिलाएं स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ रही है। कोरबा विकासखण्ड के बोड़ानाला की रहने वाली श्रीमती शनिरो मंझवार ने योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है। योजना से मिलने वाली राशि जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बनी है। उन्होंने कहा कि योजना से प्रतिमाह खाते मे 1000 रुपए मिलने से महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में आसानी होती है। हितग्राही ने कहा कि पिछले साल योजना शुरू होने के साथ ही उन्हें हर माह समय पर राशि प्राप्त हो रही है। जिसका उपयोग वे अपने एवं अपने दैनिक आवश्यताओं एवं परिवार की जरूरतों को पूरा करने में करती है। उन्होंने कहा कि हर माह खाते में राशि जमा होने से महिलाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही उन्हें वित्तीय सुरक्षा भी मिला है। जिससे वे अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन आसानी से कर पा रही है। उन्होंने महतारी वंदन योजना को महिलाओं के लिए उपयोगी एवं लाभप्रद बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button