छत्तीसगढ़

बीमार आवारा एवं असहाय पशुओं के देखभाल हेतु समिति के सदस्यों की बैठक सम्पन्न

एमसीबी/05 मई 2025/ कलेक्टर के निर्देशानुसार गठित समिति द्वारा शहर के बीनार आवारा एवं असहाय पशुओं हेतु उपचार भोजन व्यवस्था एवं रखरखाव हेतु शेड/पुनर्वास केन्द्र की स्थापना संबंधी चर्चा की गई। जिसमें शहर के विभिन्न वार्डाे में कुत्तों एवं अन्य आवारा पशुओं की गिनती कर उन्हें उपयुक्त स्थल देने पर चर्चा की गई, साथ ही कुत्तों की बढ़ती आबादी एवं उनके द्वारा अन्य पशुओं एवं व्यक्तियों को काटने के कारण एवं उपाय के बारे में चर्चा की गई।

जिसमें समिति के अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी (रा.) श्री लिंगराज सिदार द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शहर में बढ़ रही कुत्तों की संख्या को कम करने के लिए उन्हें वार्डवार जहाँ संख्या ज्यादा है । उन्हें पकड़कर नसबंदी कराने एवं उनके रहने के साथ-साथ भोजन संबंधी व्यवस्था करने उपयुक्त स्थल का चुनाव करने के लिए आदेशित किया जाता है, साथ ही पशुधन विकास विभाग के द्वारा पकड़े हुए कुत्तों के टीकाकरण एवं नसबंदी करने की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा सम्बधित एनजीओ के सदस्यों को अन्य पशु प्रेमियों को जोडने एवं रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने के लिए समझाईश दी गई। आवारा कुत्तों एवं अन्य पशुओं के भोजन हेतु होटलों से बचे हुए भोजन एवं दान दाताओं से भोजन एकत्रित कर पशुओं को खिलाने की बात कही गई।
उक्त बैठक में पशुधन विकास विभाग से डॉ. विनीत कुमार भारद्वाज, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ से अमजद एवं जैकू एनिमल रेसक्यू टीम के सदस्य मधू बर्मन, अनीता नियोगी, रानी खनुजा, सुदीप्ता शर्मा एवं प्रज्ञा पाण्डे आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button