कोरबाछत्तीसगढ़

चैतमा समाधान शिविर में 7794 आवेदनों का हुआ शत-प्रतिशत निराकरण

टी.बी. मुक्त घोषित हुईं 5 ग्राम पंचायतें

कोरबा 09 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2025 के तहत 08 मई 2025 को गुरुवार को शासकीय माध्यमिक शाला भवन, चैतमा में समाधान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर शासन द्वारा निर्धारित तीन चरणों की प्रक्रिया का अंतिम चरण था, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान प्रस्तुत किया गया।
शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य  माया रूपेश कंवर, जनपद सदस्य इंदिरा पटेल, चैतमा के सरपंच राजलाल सिन्द्राम, सहित आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीमा पात्रे, सहायक नोडल अधिकारी  भूपेन्द्र कुमार सोनवानी, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर के दौरान सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। चैतमा क्लस्टर में प्राप्त कुल 7794 आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण कर शासन की प्रतिबद्धता को साकार किया गया।
डॉ. पवन सिंह ने अपने उद्बोधन में सुशासन तिहार को जनता और शासन के बीच सेतु बताते हुए इस पहल की सराहना की। वहीं, अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती पात्रे ने आवेदन निराकरण की प्रक्रिया व पारदर्शिता पर प्रकाश डाला।
शिविर में ग्राम पंचायत बारीउमराव, मानिकपुर,डोडकी, सपलवा एवं बडेबांका को टी.बी. मुक्त पंचायत का प्रमाण पत्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान किया गया। राजस्व विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र, एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को चार श्रम कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी भूपेन्द्र कुमार सोनवानी ने समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों को सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान