छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार: समाधान शिविर में पहुंचे सांसद एवं कलेक्टर

समाधान शिविर में विभिन्न विभागीय स्टॉल के माध्यम से नागरिकों के समस्याओं का किया जा रहा समाधान

ग्राम पंचायत कुटरा में और नगर पालिका परिषद चांपा में हुआ समाधान शिविर का आयोजन

14 मई को ग्राम पंचायत नंदेली और करनौद में होगा समाधान शिविर आयोजित

जांजगीर-चांपा 13 मई 2025/ सुशासन तिहार अंतर्गत आमजनता को उनकी समस्या, शिकायत और मांग के निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के लिए आज जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत कुटरा के हाई स्कूल में और नगर पालिका परिषद चांपा के भालेराय ऑडिटोरियम एवं स्वामी आत्मानंद स्कूल चांपा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

सुशासन तिहार के तहत नगर पालिका चांपा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित समाधान शिविर में पहुंची। उन्होंने समाधान शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के प्रगति की जानकारी एवं प्राथमिकता के साथ सभी आवेदनों का निराकण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए।

जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत कुटरा में आयोजित समाधान शिविर का कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने शिविर में लगाये गये विभागीय स्टालों का अवलोकन कर आवेदनों के निराकरण की प्रगति की जानकारी तथा सभी प्राप्त आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त आवेदनों, मुआवजा प्रकरण एवं लंबित प्रकरणों की जानकारी ली एवं सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय सीमा में निराकण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचई विभाग अंतर्गत ग्राम पंचायतों में नल जल योजना के तहत नल कनेक्शन, कृषि विभाग अंतर्गत किसानों का पंजीयन करने, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। शिविर में नागरिकों को सुशासन तिहार के अंतर्गत पहले चरण के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई।

शिविर में हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं अन्य हितग्राही मूलक समाग्री का वितरण किया एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन संस्कार, गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा उपस्थित नागरिकों को संबंधित विभाग के योजनाओं का प्रचार प्रसार कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, राजस्व, मछली पालन, महिला एवं बाल विकास विभाग पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, जिला सहकारी, श्रम विभाग, आयुर्वेद विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, एसडीएम जांजगीर  सुब्रत प्रधान, जनपद पंचायत नवागढ़ सीईओ अनिल कुमार सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत नंदेली में और ग्राम पंचायत करनौद में 14 मई को होगा आयोजित

समाधान शिविर अंतर्गत 14 मई 2025 को जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत नंदेली के हाई स्कूल मैदान में और जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत करनौद में शिविर आयोजित किया जाएगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान