छत्तीसगढ़

बुजुर्ग व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा  जिले के थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजा बंधन उम्र 22 वर्ष निवासी धरदेई थाना शिवरीनारायण के रूप में हुई है।

मामला क्या था?
आहत रामयण कुर्रे ने थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 मई 2025 को रात्रि करीब 8 बजे पड़ोस के घर से अपने मजदूरी का पैसा लेकर अपने घर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में आरोपी राजाबंधन ने पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से मारपीट करने लगा और चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आरोपी राजा बंधन को उसके सकुनत से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई और मेमोरंडम कथन लिया गया।

आरोपी पर क्या कार्यवाही हुई?
आरोपी राजा बंधन के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1), 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम का योगदान
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि जयनंदन प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र राहौद, प्रआर जगदीश रत्नाकर, आरक्षक रामगोपाल भारती, राजेश कश्यप, विवेक सिंह, शिव कश्यप, बेदराम पटेल, आनंदराम सांडे का सराहनीय योगदान रहा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button