कोरबाछत्तीसगढ़

बोईदा समाधान शिविर में प्राप्त 4053 आवेदनों का शतप्रतिशत निराकरण किया गया

विधायक प्रेमचंद ने हितग्राहियों को श्रम कार्ड किए वितरित

कोरबा / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2025 के तहत शुक्रवार को हायर सेकंडरी स्कूल बोईदा जनपद पंचायत पाली में समाधान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सुशासन तिहार के तीसरे और अंतिम चरण के अंतर्गत आयोजित किया गया,जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण को प्राथमिकता दी गई। शिविर में कुल 4053 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका शत प्रतिशत निराकरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अवसर पर विधायक प्रेमचंद्र पटेल कटघोरा विधानसभा ,जनपद पंचायत पाली अध्यक्ष पूर्णिमा शोभा सिंह जगत, जिला पंचायत कोरबा उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल, नोडल अधिकारी सीमा पात्रे एसडीएम, पाली सहित अनेक जनप्रतिनिधि ,अधिकारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

शिविर में बोईदा क्लस्टर की 09 ग्राम पंचायतों से प्राप्त 4053 आवेदनों का पूर्ण निराकरण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में विधायक प्रेमचन्द के द्वारा शासकीय योजनाओं के अंतर्गत राजस्व विभाग से 2 किसानों को किसान किताब,श्रम विभाग द्वारा 11 श्रमिकों को श्रम कार्ड ,जिला सहकारी बैंक द्वारा 14 किसानों को केसीसी ऋण वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाली, भूपेन्द्र कुमार सोनवानी द्वारा सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान