कोरबाछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2025 के तहत ग्राम पंचायत जटगा समाधान शिविर का हुआ आयोजन

शिविरों का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं का सीधा लाभ आम जन तक पहुंचाना – डॉ पवन

कोरबा /जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत कलस्टर जटगा मे शुक्रवार को सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। इसके साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मौके पर प्रदान किया गया।
समाधान शिविर के मुख्य अतिथि डॉ पवन कुमार सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत ने संबोधित करते हुए कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक सीधे पहुंचाना था, जिसमें अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। ग्रामीणजनों ने समाधान शिविर में शामिल होकर योजनाओं का लाभ उठाया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की अध्यक्ष माधुरी देवी सिंह तंवर, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़, अनुविभागीय अधिकारी (रा.)तुलाराम भारद्वाज, जनपद सदस्य  रघुराज सिंह,पवन पोया, जनपद पंचायत सीईओ जय प्रकाश डडसेना सहित खंड स्तर के विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि,9 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समाधान शिविर में जटगा क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत जटगा, मेरई, अमलीकुंडा, नवापारा, कटोरीनगोई, पचरा, मातिन, घुमानीडांड एवं केशलपुर सम्मिलित रहीं। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा नागरिकों से प्राप्त समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जनपद पंचायत से राशन कार्ड एवं जॉब कार्ड का वितरण किया गया। कृषि विभाग के द्वारा पात्र किसानों को मोटर पंप दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।साथ ही किसानों को केसीसी ऋण के चेक भी प्रदान किए गए।सीईओ जनपद पंचायत के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button