देश

आज के दिन इन राशि वालों को मिलेगी कामयाबी, पढ़े आज का राशिफल

मेष – सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा मीन यानी द्वादश भाव में रहेंगे। बिजनेस ग्रोथ को लेकर बहुत ज्यादा सोचने की बात नहीं है। बिजनेस में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जाँब में दायित्व परिवर्तन संभावित है। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। हनुमान जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।

वृष –चन्द्रमा एकादश व गुरु इसी राशि में है। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। शनि कर्म भाव में रहेंगे। न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है। लव लाइफ में यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जाँब में आपके बाँस से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। श्री सूक्त का 9 बार पाठ करें व अन्न का दान करें।

मिथुन – जाँब को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। ऑफिस में कोई विवाद मत करें। जाँब में पोजीशन पहले से बहुत बेहतर रहेगी। धन का रियल स्टेट व शेयर में निवेश भविष्य में बेहतर परिणाम देगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।  विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान फलदायी है।

कर्क – जाँब में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। चन्द्रमा दशम व शनि नवम हैं। यदि आप कुछ नया व्यावसायिक अनुबंध करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। शुभ रंग – लाल व नीला।

सिंह – आज राशि स्वामी सूर्य नवम तथा अष्टम चन्द्रमा व्यवसाय व न्यू जाँब चेंज के लिए अनुकूल हैं। अभी तो वर्तमान जाँब ठीक है। अभी इस चिंतन में रहेंगे कि परिवर्तन करें या न करें। किसी प्रिय मेष राशि के उच्चाधिकारी मित्र की सहायता मिलेगी। आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करें। लव लाइफ में तनाव संभावित है।लव पार्टनर से असत्य मत बोलें। आज का उपाय -सूर्योपासना करें।

कन्या – शनि मीन में हैं। चन्द्रमा सप्तम व गुरु नवम हैं। जाँब में सफ़लता मिलेगी । जाँब में नवीन प्रोजेक्ट को लेकर और परिश्रम करना होगा। व्यवसाय में प्रोन्नति है। आपकी मृदुभाषिता ही आपको सफल करेगी। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य भी शानदार रहेगा। भगवान शिव जी की उपासना करें तथा सात अन्न का दान करें।

तुला – चन्द्रमा मीन व सूर्य मेष में है। राशि स्वामी शुक्र व बुध व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। जाँब प्रोग्रेस में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्टूडेंट्स अपने पॉजिटिव थॉट्स को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृश्चिक – गुरु व शनि परिवार के लिए अनुकूल है। चन्द्रमा पँचम छात्रों के लिए मङ्गलमय है। सप्तम गुरु जाँब में कई दिनों से रुके धन का आगमन कराएंगे।धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जाँब को लेकर उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ बहुत बेहतर नहीं रहेगी।

धनु – गुरु छात्रों को लाभ देंगे। सूर्य मेष में व चन्द्रमा मीन में क्रमशः पँचम व चतुर्थ गोचर में हैं। आज का दिन व्यस्तता का है। जाँब में प्रोमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। हेल्थ में लीवर प्राब्लम को लेकर डिस्टर्ब सकते हैं।

मकर – शनि तृतीय भाई व परिवार को लाभ देंगे। सूर्य इसी राशि से चतुर्थ में , गुरु वृष व चन्द्रमा मीन में है। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। शिव उपासना से आज बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। स्वास्थ्य सुख तनाव पूर्ण रहेगा

कुम्भ – चन्द्रमा अनुकूल होकर आज मीन यानी द्वितीय गोचर में है। गुरु चतुर्थ स्थान पर आएंगे। जाँब ऐसे मोड़ पर आ गया है कि अब तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। जाँब में परिवर्तन के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। सायंकाल लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा से मन प्रफुल्लित रहेगा। लव लाइफ को और बेहतर रह सकते हैं।

मीन – सूर्य मेष में तथा गुरु तृतीय होकर बेहतर परिणाम देंगे। चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जाँब में आकस्मिक किसी निर्णय को लेकर अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे । लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button