छत्तीसगढ़

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा

प्रधानमंत्री आवास,मनरेगा सहित विभिन्न निर्माण कार्य समयसीमा में पूर्ण करें,मजदूरी भुगतान में न हो देरी

जल संरक्षण एवं संवर्धन एवं प्लांटेशन के कार्याें को अभियान के रूप में चलाए

पर्यावरण दिवस पर गांवों में होगा वृहद पौधरोपण

जांजगीर-चांपा/ कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने शनिवार को  कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, महात्मा गांधी नरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान, स्वच्छ भारत मिशन एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की और कार्यों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जल सरंक्षण एवं संवर्धन एवं विश्व पर्यावरण दिवस की तैयारियों के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि हर ब्लाक एवं ग्राम पंचायत में प्लांटेशन के लिए जगह का चिन्हांकन करते हुए वृहद रूप से अभियान चलाकर पौधरोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की सिलसिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि यह योजना राज्य एवं केन्द्र की महत्वपूर्ण योजना है। इसलिए योजना के दिशा निर्देशों के अनुसार पूरी गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आवास हितग्राहियों को प्रेरित करते हुए आवास को समय सीमा के भीतर पूर्ण कराएं। उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा के कार्याें को लेकर कहा कि जल संरक्षण के कार्याें को गंभीरता के साथ किया जाए और छोटे-छोटे जल सरंक्षण के कार्याें प्राथमिकता से किया जाए। विभागीय योजनाओं के निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने मनरेगा के मजदूरी का भुगतान समय सीमा मे करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले में चल रहे एनआरएलएम के कार्याें की समीक्षा करते हुए स्व सहायता समूहों की सदस्यों को लखपति दीदी बनाने के लिए विभिन्न विभागों से समन्वय के साथ कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री बीमा योजना का प्रचार-प्रसार करने, प्रोजेक्ट उन्नति, बीसी सखी की समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी ग्राम पंचायत में कचरा शेड में डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने व सामुदायिक शौचालय के उपयोगिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे सहित आरईएस, मनरेगा, एसबीएम, पीएम आवास, एनआरएलएम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान