Thursday, July 24, 2025

          दर्री पुलिस की अवैध कबाड़ पर कार्यवाही

          Must read

            आरोपियों के कब्जे से लोहे का एंगल, राड, छड़, दरवाजा, लोहा कुल 3910 किलोग्राम कबाड़ एवं पिक-अप वाहन जप्त

            कोरबा। पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन पर पेट्रोलिंग के दौरान एक सफेद रंग का टाटा पिक-अप वाहन क्रमांक cg12 BH 9123 दर्री डैम के पास दिखा जो दर्री से कोरबा की ओर जा रहा था जिसके संबंध मे संदेह होने पर रोककर वाहन चालक विकास टंडन से पूछताछ करने पर संतोषजनक उत्तर नही दिया तथा पिक-अप वाहन मे लोड लोहे का एंगल, राड, छड़, दरवाजा, लोहा कुल 3910 किलोग्राम कबाड़  मिला जिस संबंध मे चालक के पास कोई वैध कागजात अथवा अधिकार पत्र नही होना बताया एवं वाहन का कागजात अथवा स्वयं का ड्रायविंग लायसेंस भी नही होना बताया। आरोपी से बरामद लोड लोहे का एंगल, राड, छड़, दरवाजा, लोहा कुल 3910 किलोग्राम कबाड़ को धारा 106(1) बीएनएसएस के अन्तर्गत जप्त कर इस्तगासा तैयार किया जाकर जांच कार्यवाही में लिया गया।

            नाम पता आरोपी

            (1) विकास टंडन,पिता- देवप्रकाश टंडन,उम्र- 20 वर्ष, साकिन – नीलगिरी बस्ती दर्री,थाना- दर्री,जिला- कोरबा (छ.ग.)
            (2) बुधवार मंझवार, पिता- स्व. कमलसाय मंझवार, उम्र – 42 वर्ष, साकिन- ग्राम केन्दई, चौकी – मोरगा,थाना – बांगो, जिला- कोरबा (छ.ग.)

            उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे निरीक्षक ललित कुमार चंद्रा, प्र.आर. उदय कुमार सिंह, आरक्षक सरोज साहू, सतीश मरकाम, आशीष महादेवा की सराहनीय भूमिका रही।

              More articles

              - Advertisement -

                    Latest article