छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में वृहद स्तर पर हुआ वृक्षारोपण

विधायक,कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह, अधिकारी-कर्मचारियों ने किया ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत पौधरोपण

जांजगीर-चांपा/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम विकासखंड नवागढ़ के ग्राम धुरकोट में आयोजित किया गया। जिसमें विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, कलेक्टर  जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने एक पेड़ मां के नाम से पौधरोपण किया। इसके अलावा विकासखंड स्तरीय आयोजन नवागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जगमहंत, जनपद पंचायत पामगढ़ में ग्राम पंचायत भिलौनी, जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत कुदरी, जनपद पंचायत अकलतरा पोड़ीदल्हा, जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत कपिस्दा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी ने पौधों की देखरेख का संकल्प लिया। ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान के तहत वृहद पौध रोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास नारायण कश्यप, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका सिंह क्षत्री, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं एवं नागरिक जन उपस्थित थे।

विधायक  व्यास कश्यप ने अपील की सभी नागरिक, स्कूली बच्चें पेड़ अवश्य लगाएं। पेड़ लगाने साथ ही उसकी देखभाल जरूर करें। कलेक्टर श्री महोबे ने आम का पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान में अधिक से अधिक नागरिकों को शामिल होने का आग्रह किया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करना बहुत जरूरी है और सबसे महत्वपूर्ण है लगाए गए पौधे का देखभाल एवं संरक्षण करना। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हम सभी अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाए ताकि भविष्य में आने वाले पीढ़ी को इन पौधो का लाभ मिल सके। इस दौरान आम, नील, अर्जुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, अधिकारी एवं नागरिकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संपल्प भी लिया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत के बलौदा के ग्राम पंचायत कुदरी में कुदरी बैराज हसदेव नदी के तट पर, जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम पंचायत पोड़ी दलहा में, जनपद पंचायत बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत- कपिस्दा में, जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत मिलौनी में विकासखण्ड स्तरीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण, स्वसहायता समूह के महिला सदस्य एवं आम नागरिकगण के द्वारा पौधारोपण किया गया।

सतत रूप से चलेगा प्लांटेशन

कलेक्टर श्री महोबे के निर्देशन में ब्लॉक प्लांटेशन, नदी, नालों, तालाबों के किनारे, अमृत सरोवर स्थल के समीप सतत रूप से वृक्षारोपण किया जाएगा। नदी-नालों और तालाबों के किनारे पौधरोपण होने से जल संरक्षण और तटबंधों की मजबूती को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे न केवल जैव विविधता को संबल मिलेगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्तर वृद्धि और मृदा संरक्षण जैसे लाभ भी देखने को मिलेंगे। आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय कार्यालय परिसरों, विद्यालय परिसरों एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर व्यापक रूप से पौधे लगाए जाएंगे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button