खेलछत्तीसगढ़

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

जांजगीर-चांपा 06 जून  2025/ खेल एवं युवा कल्याण रायपुर के निर्देशानुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग जांजगीर-चांपा द्वारा 30 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर में किया गया। प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में हॉकी, कराते, फेसिंग, बास्केटबाल, हैंडबॉल, वॉलीवाल, फुटबाल एवं नेटबाल खेलों का आयोजन किया गया। शिविर में 507 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आज बास्केटबाल मैदान जांजगीर में आयोजित किया गया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला अध्यक्ष रेखा देवा गढ़वाल ने कहा कि खेलों को बच्चों का सर्वांगीण विकास का आधार है एवं खेल से बच्चों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साथ उन्होंने सभी खिलाड़ियों का प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले व राज्य का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर एसडीएम एवं प्रभारी अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग सुब्रत प्रधान,मनोज पाण्डेय,देवा गढवाल,गोपेश्वर कहरा जिला हॉकी संघ,  जितेन्द्र तिवारी जिला हैंडबॉल संघ, पदमेश शर्मा जिला क्रिकेट संघ, वरूण पाण्डेय जिला कराते संघ, सुश्री रूखमणी रानू जिला फेसिंग संघ, राजेश राठौर जिला नेटबाल संघ,भीम श्रीवास जिला वॉलीवाल संघ,  राकेश गढवाल खेलों इंडिया प्रशिक्षक,  अशोक साहू, विश्वरतन शर्मा,गौरव कटवार,दिनेश रात्रे, कु संजना साहू सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन दीपक यादव एवं आभार खेल एवं युवा कल्याण एस.एस. बघेल द्वारा किया गया।

प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी हुए सम्मानित

समापन समारोह में प्रशिक्षक राकेश गढ़वाल हॉकी, सुश्री रूखमणी रानू कराते,  वरूण पाण्डेय फेंसिंग, गौरव कटकवार हैण्डबॉल,रोशन लाठिया नेटवाल,भीम श्रीवास वॉलीबाल, विश्वरतन शर्मा किकेट, एवं खिलाडी शिवम कहरा हॉकी, अन्वीक्षा तिवारी कराते, मधु विश्वकर्मा फेसिंग, योगिता रजक बास्केटबाल, गौरव साहू हैण्डबाल, अनमोल यादव नेटबाल, विकास राठौर वॉलीबाल, शिवम सिंह क्रिकेट को सम्मानित किया गया।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button