छत्तीसगढ़

पुलिस लाइन में स्वास्थ्य सुरक्षा और मानव सेवा हुआ का अद्भुत संगम

“चेतना” अभियान के अंतर्गत पुलिस परिवार के लिए विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित

लगभग 400 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों व पुलिस परिवार स्वास्थ्य शिविर का लिया लाभ

वंदे मातरम् मित्र मंडल के 200 सप्ताह पूर्ण होने पर पुलिस विभाग हेतु किया गया विशेष आयोजन

अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं टाइटन आई प्लस ने दी  सेवाएं

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर डॉ संजीव शुक्ला,वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक रजनेश सिंह एवं डॉ ए डी एन बाजपेयी कुलपति अटल बिहारी बाजपेयी विश्व विद्यालय तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित

चेतना हॉल मे सामूहिक भोज के साथ हुआ समापन

बिलासपुर। पुलिस लाइन में आज ‘चेतना’ अभियान के अंतर्गत पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन वंदे मातरम् मित्र मंडल छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा अपनी सेवा यात्रा के 200 सप्ताह पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया। इस शिविर में अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम के साथ सक्रिय सहयोग दिया, जबकि आंखों की जांच की सुविधा टाइटन आई प्लस द्वारा प्रदान की गई।

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संजीव शुक्ला (भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर, उपस्थित रहे। डॉ ए डी एन बाजपेयी कुलपति अटल बिहारी बाजपेयी विश्व विद्यालय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में प्रेम शंकर सिदार, सह क्षेत्र प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (मध्य क्षेत्र) ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) ने की। इनके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक डॉ. टोपलाल वर्मा एवं अपोलो हॉस्पिटल्स के यूनिट हेड अर्नव एस. राहा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया। हृदय, त्वचा, उदर, स्त्रीरोग, हड्डी, फिजियोथैरेपी, आहार एवं सामान्य रोगों से संबंधित जांचें की गईं। उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों में शामिल रहे —
डॉ. एम. पी. सामल (हृदय रोग), डॉ. रश्मि शर्मा (स्त्रीरोग), डॉ. आशीष जायसवाल एवं डॉ. संकेत ठाकरे (स्पाइन और ऑर्थो), डॉ. आकाश गर्ग (उदर रोग), डॉ. भव्या स्वर्णकार (त्वचा रोग), डॉ. मंदार गोकाते (जनरल फिजिशियन), डॉ. विक्रम साहू (फिजियोथैरेपिस्ट विभागाध्यक्ष) और मुख्य डाइटीशियन वी. चम्पा मजूमदार।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में, पुलिस लाइन स्थित चेतना हॉल में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिसमें र. निरी. भूपेंद्र कुमार गुप्ता र. के. चेतना अभियान के विभिन्न कार्यक्रमो मे उत्कृष्ट योगदान एवं कार्य, निरी. गोपाल सतपथी थाना सीपत
थाने की शिकायतो एवं अपराध का बेहतर निराकरण, निरी दामोदर मिश्रा
थाना/ कार्यालय शिकायत शाखा
प्राप्त शिकायतो का त्वरित निराकरण, उनि विष्णु यादव थाना/कार्यालय सिविल लाइन एन डी पी एस के प्रकरणों के निराकरण मे उत्कृष्ट कार्य, उनि अमृत लाल साहू, थाना/कार्यालय सिविल लाइन, वर्ष 2024 के लंबित एन डी पी एस एक्ट के अभियुक्त के विरुद्ध चलानी कार्यवाही कर सफ़ेमा से आरोपी की संपत्ति की खोज करना, सउनि भुनेश राम साहू, थाना/कार्यालय तखतपुर
अपह्रत बालिकाओं के बरामदगी की गिरफ्तारी पुराने प्रकरणो का निरकरण, प्र. आर. सत्यप्रकाश यादव
थाना/कार्यालय रतनपुर, थाना रतनपुर के चोरी के 6 प्रकरणो के माल मशरूका की जप्ती तथा आरोपी की गिरप्तारी, म. आर. 275 रीना प्रधान थाना/कार्यालय तोरवा महिला एवं बाल अपराध सम्बन्धी प्रकरणो के निराकरण हेतु प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत सभी उपस्थितजनों के लिए सामूहिक दोपहर भोज की व्यवस्था की गई।

इस सफल आयोजन के लिए वंदे मातरम् मित्र मंडल बिलासपुर, अपोलो हॉस्पिटल्स, टाइटन आई प्लस तथा जिला पुलिस बल की पूरी टीम की सराहना की गई।
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र जैन एवं प्रदेश महामंत्री जय सिंह चंदेल ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और सहभागी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह आयोजन न केवल पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य की चिंता का प्रमाण बना, बल्कि समाज और पुलिस के बीच सौहार्द्रपूर्ण संबंधों को और प्रगाढ़ करने वाला एक प्रेरणादायक प्रयास भी सिद्ध हुआ।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान