कोरबा,दर्री। आज यानि 21 मई शनिवार को पूरे विश्व में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया।इसी कड़ी में जिले के उपनगरीय क्षेत्र दर्री में भाजपा मंडल द्वारा मंगल भवन मे योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें दर्री क्षेत्र में निवासरत जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने योगाभ्यास किया।




योगाभ्यास के उपरांत भाजपा मंडल दर्री के अध्यक्ष मनोज लहरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग एवं अध्यात्म भारत की प्राचीन परम्परा को सम्पूर्ण विश्व ने अपनाया है। योग भारत की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता है। वसुधैव कुटुंबकम् की हमारी संस्कृति है जो कहती है विश्व का कल्याण हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। भारत की संस्कृति जो बंधुत्व की भावना रखती है लोगों को जोड़ने का काम करती है। योग एक ऐसा माध्यम है जिससे ईश्वर की प्राप्ति हो सकती है। उन्होंने सभी से अपील की कि नियमित रूप से योग करें स्वास्थ्य रहें और विश्व के साथ अपने देश, राज्य और अपने जिले के विकास में योगदान दें। उन्होंने आगे कहा कि योग से शारीरिक व मानसिक क्षमता बढ़ती है तथा विकार दूर होता है और स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत ही आवश्यक है। योग से स्वस्थ तन और मन का सकारात्मक विकास होता है। योग गुरु आचार्य विनोद गुप्ता द्वारा विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया गया।



इस अवसर पर भाजपा मंडल दर्री के अध्यक्ष मनोज लहरे,पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलसी ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर,पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वाकडे,जिला कार्य समिति सदस्य मनोज अग्रवाल,प्रदेश सदस्य आईटी सेल नवदीप नंदा,महामंत्री अंजय अग्रवाल,mic अजय चंद्रा,पार्षद राधा महंत, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला कोषाध्यक्ष लल्लन सिंह,पार्षद पुत्र तोमेश यादव, पूर्व पार्षद बुधवार साय यादव,पूर्व पार्षद व महामंत्री संजय कूर्मवंशी, विजय मिरी,किशोर साहू,भूपेंद्र साहू,उमेश तिवारी,भूपेंद्र,अनिल गिरी,धनंजय कश्यप,सुनीता पांडे,अजय राठौर, हेमंत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने योगाभ्यास किया।