छत्तीसगढ़

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

मौसमी बीमारियों से सुरक्षा, खाद-बीज की उपलब्धता और पीएम विश्वकर्मा योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के दिए निर्देश

वय वंदना योजना की धीमी प्रगति पर जतायी नाराजगी

जांजगीर-चांपा, 23 जून 2025/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट  सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की कार्याें की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मौसमी बीमारियों से लोगों को सुरक्षा के उपाय बताने, खाद-बीज की उपलब्धता और पीएम विश्वकर्मा योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने, आगामी वर्षा ऋतु की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।
कलेक्टर ने मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग को सजग व सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि बीमारियों की रोकथाम प्रभावी ढंग से हो सके। आम जनता को मौसमी बीमारियों से जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं प्रचार अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ड्रेनेज व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए शहरी क्षेत्रों में जल भराव और गंदगी की समस्या को लेकर नगर पालिका अधिकारियों, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया। उन्होंने ड्रेनेज की समुचित सफाई हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं वय वंदना योजना की प्रगति की जानकारी ली एवं वय वंदना योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पीएम विश्वकर्मा योजना का पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि किसानों को किसी भी परिस्थिति में खाद एवं बीज की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि मांग के अनुरूप पर्याप्त भंडारण की पूर्व व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही स्थानांतरण नीति के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार के जर्जर भवन में कक्षा का संचालन न किया जाए, बच्चों की सुरक्षा जरूरी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर श्री महोबे ने अतिक्रमण मुक्त किये गये शासकीय भूमि को पुनः अतिक्रमण होने से मुक्त रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक विकासखंड में दिव्यांगता जांच शिविर की कार्य योजना बनाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने ‘धरती आबा’ अभियान की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को त्वरित लाभ पहुँचाने के लिए आवेदनों की शीघ्र जांच एवं स्वीकृति की प्रक्रिया में कोई विलंब न होने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जर्जर सड़कों की मरम्मत कार्य में तेजी लाने, जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछी पाइपलाइनों की खराबी को शीघ्र सुधारने, तथा बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। अवैध खनन के मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित विभाग को निरंतर निरीक्षण एवं कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में कचरा उठाव के बाद गीले एवं सूखे कचरे का पृथक संग्रहण किया जाए। स्वच्छता अभियान को शासकीय कार्यालयों में नियमित रूप से संचालित किया जाए। उन्होंने कुपोषण के विरुद्ध सतत अभियान चलाने पर भी विशेष बल देते हुए कहा कि कुपोषित बच्चों की पहचान कर पोषण पुनर्वास केन्द्रों से लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी  उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button