कोरबाछत्तीसगढ़

व्यापारियों के बीच पहुंच रहे गजानन्द अग्रवाल, पैनल के लिए समर्थन की अपील

जिला चेम्बर को सशक्त और सक्रिय बनाने हमारा पैनल प्रतिबद्ध: अध्यक्ष प्रत्याशी गजानन्द अग्रवाल

कोरबा जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव हेतु 29 जून को नामांकन, 1 जुलाई को मतदान

कोरबा। चेम्बर ऑफ कॉमर्स,कोरबा के चुनाव वर्ष 2025-27 में अपने संकल्प और प्रतिबद्धता को साकार करने का वादा करते हुए अध्यक्ष पद के दावेदार गजानंद अग्रवाल (गज्जू महुआ वाला) अपने पैनल के प्रत्याशी महामंत्री सुभाष केडिया, कोषाध्यक्ष युवा विशाल सचदेव के साथ व्यापारियों के बीच पहुंचकर समर्थन की अपील कर रहे हैं।

गजानंद अग्रवाल, सुभाष केडिया और विशाल सचदेव अपने समर्थकों के साथ व्यापारियों के प्रतिष्ठान में पहुंचकर उनसे प्रत्यक्ष मुलाकात करते हुए वोट अपील करने के साथ-साथ वरिष्ठजनों का आशीर्वाद भी प्राप्त कर रहे हैं।

भरी बरसात में भी इनका सघन जनसंपर्क जारी है। इस दौरान व्यापारी भी पूरी आत्मीयता के साथ उनसे मिलकर चुनाव में पूर्ण समर्थन का वादा कर रहे हैं।

कोरबा शहर के दर्री रोड के अलावा उपनगरीय क्षेत्र दर्री, छुरी, जमनीपाली, कटघोरा आदि इलाकों का वह जनसंपर्क पूरा कर चुके हैं। अपने व्यस्त जनसम्पर्क कार्यक्रमों के तहत जिले के सभी इलाके के व्यापारियों और सदस्य मतदाताओं तक पहुंच कर अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रहे हैं।

गजानंद अग्रवाल ने व्यापारियों से अपील कर कहा है कि उनके पैनल को मजबूती के साथ चेंबर ऑफ कॉमर्स में चुनकर लाएं ताकि भयमुक्त व्यापार के वादे को पूरा करने के साथ-साथ एक सशक्त और सक्रिय चेंबर ऑफ कॉमर्स व्यापारियों के मध्य प्रस्तुत कर सकें। जनसंपर्क के दौरान गजानन्द अग्रवाल और उनके पैनल को व्यापारियों का भरपूर समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है।

चेम्बर में बदलाव जरूरी

अध्यक्ष प्रत्याशी गजानन्द अग्रवाल ने दोहराया कि कोरबा चेम्बर को पुनः सक्रिय एवं ऊर्जावान बनाने और खासकर “भयमुक्त व्यापार” के लिए जिला चेम्बर में बदलाव बेहद जरूरी है। मतदाता उनके पैनल को अपना समर्थन देने के लिए तत्पर हैं।

कल दाखिल करेंगे नामांकन

अध्यक्ष प्रत्याशी गजानंद अग्रवाल, पैनल के प्रत्याशी सुभाष केडिया व विशाल सचदेव के द्वारा 29 जून को निर्धारित समय में अपना नामांकन पत्र चुनाव स्थल जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन डीडीएम रोड में जमा किया जाएगा। 29 जून को प्रातः 10 से 12 बजे तक नामांकन दाखिल किया जाएगा व शाम 5 बजे अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 1 जुलाई को प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Back to top button