छत्तीसगढ़

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर आवेदक को दें सूचना – कलेक्टर

जनदर्शन में आज 91 आवेदन हुए प्राप्त

जांजगीर-चांपा 30 जून 2025/ कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को आत्मीयता के साथ सुना एवं अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर आवेदक को सूचना देने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए।

आज जनदर्शन में जिले के ग्राम पंचायत उदयभांठा निवासी पुष्पा दिनकर द्वारा ईलाज हेतु आर्थिक सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी स्थिति को समझते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग अधिकारी को जिला चिकित्सालय ले जाकर जांच कराने एवं आगे का उपचार निःशुल्क कराने निर्देश दिए। ब्लाक नवागढ़ के ग्राम पंचायत खैरताल के आवेदक ने आरटीई के तहत निजी स्कूल में अध्ययनरत अपनी पुत्री के साथ प्राचार्य द्वारा आर्थिक स्थिति को लेकर प्रताड़ित करने पर अन्यत्र स्कूल में स्थानांनतरण कराने हेतु आवेदन किया। जिस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच करने एवं दोषी पाए जाने पर संबंधित संस्था के प्रचार्य पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तहसील मुख्यालय सारागांव निवासी श्री दिलहरण पटेल द्वारा एक्सीडेंट के कारण छूटे हूए प्राईम वन वर्क में सेल्समेन की ड्यूटी को पुनः ज्वाईन कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आबकारी को आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश दिए। तहसील मुख्यालय बलौदा निवासी कृष्ण कुमार सोनी द्वारा सीमांकन रिपोर्ट की पुनः जांच कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार बलौदा के आवश्यक जांच करने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आज जनदर्शन में आवास, पेंशन, ऋण प्रदाय, राशन कार्ड सहित अन्य विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान