कोरबाछत्तीसगढ़

गुरुद्वारा से लैपटॉप और मोबाइल की चोरी करने वाला आरोपी को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी से चोरी के लैपटॉप व मोबाइल बरामद

कोरबा। जिले के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गुरुद्वारा से लैपटॉप और मोबाइल की चोरी करने वाला आरोपी को शिकायत के महज 24 घंटे के भीतर cseb चौकी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस द्वारा जाती प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक प्रार्थी जसबीर सिंह पिता स्व. मिल्खा सिंह उम्र 40 साल सा. Tp नगर कोरबा के द्वारा दिनांक 06.07.25 को चौकी CSEB उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया की दिनांक 06.07.25 को सुबह करीबन 05:00 बजे tp नगर स्थित गुरूद्वारा से 01नग लेपटाप डेल कंपनी का तथा 01 नग वीवो कम्पनी का मोबाइल फोन कीमती करीब 7000/- रूपये कुल जुमला कीमती करीबन 17000/- रूपये को स्टाफ रूम से कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 403/2025 धारा 305 (क) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। एवं प्रकरण की कायमी के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

धार्मिक स्थल से चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी कोरबा को निर्देश दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी ASI भीमसेन यादव द्वारा अपने मातहत स्टाफ के सहयोग से घटना के महत्व 24 घंटे के भीतर मामले में चोरी गई मसरूका एक डेल कंपनी का लैपटॉप तथा एक नग वीवो कंपनी का मोबाइल फोन को आरोपी – माही डहरिया, उर्फ राहुल, पिता- किशन डहरिया उम्र साढे 18 साल लगभग, निवासी 15 ब्लॉक कोरबा से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया जा कर जेल वारंट पर  जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी सीएसईबी ASI भीमसेन यादव, प्र. आर. 286 गोविन्द सिंह आर• गोपी, आर• देव  की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button