कोरबाछत्तीसगढ़

शराब के नशे में वायरल युवती का बॉयफ्रेंड गिरफ्तार,युवती की जल्द होगी गिरफ्तारी,रात्रि में शराबखोरी कर किया था उपद्रव

आरोपी से एक एक्टिवा स्कूटी भी जप्त

कोरबा। घटना दिनांक 06.07.2025 की मध्य रात्रि में टीपी नगर कोरबा स्थित ONC बार एवं पाम मॉल में शराब सेवन कर मॉल के बाहर सड़क में  असामाजिक तत्वों के द्वारा आपस में उपद्रबाजी कर मारपीट की घटना को घटित किया गया था, उक्त घटना को रोकने एवं उचित समझाइए देने के दौरान एक युवती एवं युवक के द्वारा शराब के नशे में पुलिस पार्टी के साथ अभद्र व्यवहार कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया था।

उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर कोरबा शराब के नशे में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा काफी वायरल हुआ था। घटना के संबंध में पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाइन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 410/2025 धारा 296,132, 221, 3 (5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाइन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी स.उ.नि.भीमसेन यादव को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था।

वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश की परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी स.उ.नि.भीमसेन यादव के द्वारा अपने अधीनस्थ स्टाफ के सहयोग से घटना के वायरल वीडियो की तस्दीक कर युवक एवं युवती का पता किया गया एवं घटना में संलिप्त युवक अभिषेक सिंह उर्फ छोटू पिता स्वर्गीय विनय सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी मुडापार चौकी मानिकपुर जिला कोरबा को आज दिनांक 23.07.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है तथा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी 12 बीएफ 3700 को जप्त किया गया है। जल्द ही वीडियो की वायरल युवती की भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा के आम जनता से अपील है की यदि शराब पीने के आदि  है तो घर मे पीयें , शराब पीकर वाहन न चलायें , शराब पीकर वाहन चलाने वाले व उत्पात करने वाले तथा अवैधानिक वैराल विडिओ पर सख्त कानूनी कार्यवाही करते वाहन को जप्त कि जाएगी।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
⚡ BREAKING
featured छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन की कार्यकारिणी का हुआ गठन featured Braking…दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग पर चलती  कार में लगी आग, सूझबूझ से बची जान featured “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा विश्व रक्तचाप दिवस featured विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित featured खुले वाहन में कचरा परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, सफाई में लापरवाही पर कटेगा वेतन – आयुक्त featured सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, महापौर बोलीं- सुशासन की संकल्पना हो रही साकार featured सिरमिना में सुशासन तिहार शिविर आयोजित, 143 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण featured अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता -कलेक्टर featured मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत 15 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न featured अब समाधान में नहीं लग रहा इंतजार : सुशासन तिहार बन रहा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद मंच featured सुशासन तिहार 2026 : चित्रलेखा के जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत featured अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, 5 हाईवा वाहन जब्त featured केराकछार के सुशासन तिहार में शामिल हुए कलेक्टर, ग्रामीणों की कई मांगों को पूरा करने का किया वादा featured खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा featured कैसी हो माताजी… राशन मिल रहा है न?कलेक्टर के आत्मीयता भरे सवाल ने वृद्धा के चेहरे पर लाई मुस्कान