कोरबाछत्तीसगढ़

थाना उरगा पुलिस द्वारा कच्ची महुआ शराब परिवहन करने वाले पर की गई कठोर कार्यवाही

मौके से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब व स्कूटी वाहन किया गया जप्त

कोरबा। पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी, अति० पुलिस अधीक्षक कोरबा नितिन ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा राजेश तिवारी के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु परिवहन करने वाले पर कार्यवाही करने में उरगा पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 05.08.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक एक्टीवा क्रमांक CG 12 BR 5908 नीले रंग में अवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब लेकर परिवहन कर चीतापाली से भैसमा की ओर जा रहे हैं जिसकी सूचना पर मौके पर जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जो मौके पर दो व्यक्ति स्कूटी के पैरदान में एक प्लास्टिक के झोला एवं प्लास्टिक पोलीथीन पन्नी के अन्दर कुल 40 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब रखे मिले नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) मनीष सागर पिता गेंदराम सागर उम्र 24 वर्ष निवासी मोतीसागर पारा थाना कोतवाली जिला केरबा एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम (2) राम सिंह गोंड पिता लक्ष्मण सिंह गोड उम्र 25 वर्ष निवासी मोतीसागर पारा थाना कोतवाली जिला कोरबा छ०ग० का रहने वाला बताया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

थाना उरगा पुलिस द्वारा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि राजेश तिवारी के प्र.आर. 387 रामू कुर्मी, आर. क्र. 106 अजय यादव, आर. क्र. 464 प्रेमचंद साहू, आर. क्र. 730 महासिंह सिदार, आर. 91 रामेन्द्र बर्मन की सराहनीय भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button