कोरबा,दर्री। आज दिनांक 10.08.2025 के दोपहर के समय एक अज्ञात बालक जिसकी उम्र लगभग 10 वर्ष है जिसका शव मिनी डैम नदियाखड़ के पास हसदेव नदी के पानी मे मिला है, संभवतः जो कि कहीं से बहकर अथवा नहाते समय डूबने से मृत्यु होना प्रतीत होता है जिसके संबंध मे आसपास के लोगो से पूछताछ किया गया जिनके द्वारा मृत बालक एवं परिजनों के संबंध मे किसी प्रकार की कोई जानकारी नही होना पाया गया जो सूचक की सूचना पर मौके पर ही देहाती मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर जांच कार्यवाही मे लिया गया है।
अतः उक्त मृत बालक की छायाचित्र को देखकर आसपास के अपने थाना/चौकी एवं हसदेव नदी से लगे दीगर जिला पतासाजी कर थाना- दर्री, जिला- कोरबा (छ.ग.) को सूचित करे अथवा मोबाईल नंबर 9479193399 कंट्रोल रूम कोरबा अथवा थाना प्रभारी दर्री के मोबाईल नंबर 9479273910 पर सूचित करे।



