छत्तीसगढ़

79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का किया वाचन

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदो के परिजन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मुख्य समारोह

जांजगीर-चांपा, 15 अगस्त 2025/ 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शासकीय हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई दी। उन्होंने हर्षाेल्लास एवं उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री वर्मा ने इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शॉल तथा श्रीफल से तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया।

इस दौरान विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष रेखा देवा गढेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर, सुश्री आशा साव,अमर सुलतानिया, इंजी. रवि पांडेय, कलेक्टर  जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल कुमार रावटे सहित जिला पंचायत सदस्य, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में आमनागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश सिंह एवं दीपक यादव ने किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहरिया एवं परेड सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल को मिला प्रथम स्थान

परेड सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल प्रथम, सीएएफ 11वीं बटालियन भारत रक्षित द्वितीय एवं तृतीय स्थान महिला नगर सेना को प्राप्त हुआ। परेड जूनियर में प्रथम स्थान एनसीसी 325 ट्रूप शा.उ.मा.वि जांजगीर बालिका, एनसीसी 325 ट्रूप शा.उ.मा.वि जांजगीर बालक द्वितीय एवं गाइड दल ज्ञानोदय उ.मा.वि. जांजगीर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहरिया को प्रथम स्थान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चांपा को द्वितीय एवं लायंस पब्लिक स्कूल चांपा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में अमर जवान एवं शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button