साय सरकार में मंत्री मंडल का हुआ हुआ विस्तार,3 नए चेहरे को मौका,विभाग भी किया गया आबंटित
रायपुर। लंबे समय की इंतजार को खत्म करते हुए आखिरकार साय सरकार की विस्तार कर दी गई जिसमें 3 नए चेहरा को मौका दिया गया है,साथ ही विभागों का भी आबंटित कर दिया गया है।जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, जल संसाधन, विमानन, सुशासन एवं अभिनवकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, जन शिकायत एवं निवारण सहित वे सभी विभाग रहेंगे, जिन्हें किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है।
उप मुख्यमंत्रियों को मिले अहम विभाग
अरुण साव (उप मुख्यमंत्री) – लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल और युवा कल्याण।
विजय शर्मा (उप मुख्यमंत्री) – गृह, जल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी।
वरिष्ठ मंत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारियां
राम विचार नेताम (मंत्री) – आदिवासी विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन और पशुधन विकास।
दयाल दास बघेल(मंत्री)– खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण।
केदार कश्यप (मंत्री)– वन एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण, सहकारिता और संसदीय कार्य।
लखन लाल देवांगन (मंत्री) – वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, श्रम और आबकारी।
श्याम बिहारी जायसवाल (मंत्री) – लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास, 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन।
ओ. पी. चौधरी (मंत्री) – वित्त, वाणिज्यिक कर (आबकारी को छोड़कर), आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी।
लक्ष्मी राजवाड़े (मंत्री) – महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण।
टंकाराम वर्मा (मंत्री) – राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा।
गजेंद्र यादव (मंत्री) – स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य।
गुरु खुशवंत साहेब (मंत्री)– कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास।
राजेश अग्रवाल (मंत्री) – पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व।
तीन नए मंत्रियों को मिला मौका
इस मंत्रिपरिषद विस्तार में गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को पहली बार मंत्री बनाया गया है। इन तीनों नए चेहरों को मुख्यमंत्री ने शिक्षा, कौशल विकास और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे हैं।
गजेंद्र यादव को मिला स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य।
गुरु खुशवंत साहेब को सौंपा गया कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास।
राजेश अग्रवाल को दी गई जिम्मेदारी पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व।



