छत्तीसगढ़

खरसिया पुलिस ने हत्या के प्रयास अपराध में पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

पुराने जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने अधेड़ व्यक्ति पर किया गया जानलेवा हमला, ग्राम चपले डीपापारा की घटना

रायगढ़,20 अगस्त, 2025खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चपले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ संघर्ष गंभीर घटना का रूप ले लिया। इस दौरान आरोपी पिता-पुत्र ने पड़ोसी अधेड़़ व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना के संबंध में ग्राम चपले निवासी विमला पटेल (43 वर्ष)ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका चपले डीपापारा में मकान है जिसे किराए पर दिया गया है। उक्त मकान के पास ही ओमशंकर पटेल का भी मकान स्थित है। जमीन के सीमांकन को लेकर ओमशंकर और उसके पिता जोहित राम पटेल पूर्व में कई बार विवाद कर चुके थे। 18 अगस्त की शाम विमला पटेल के पति पुरुषोत्तम पटेल और जेठ कमल प्रसाद पटेल (55 साल) मकान के सामने मेन गेट लगवा रहे थे, तभी ओमशंकर और उसके पिता पहुंचे और गेट लगाने से मना करते हुए विवाद करने लगे। विवाद के दौरान जोहित राम ने बेटे ओमशंकर को मारने के लिए उकसाया, जिस पर ओमशंकर अपने दुकान से चाकू लेकर आया और कमल प्रसाद पटेल पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू के प्रहार से कमल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विमला पटेल की रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस ने अपराध क्रमांक 451/2025 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपी ओमशंकर की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। दो आरोपी होने से अपराध में 3(5) बीएनएसएस की धारा भी जोड़ी गई। गिरफ्तार आरोपियों में (1)ओमशंकर पटेल पिता जोहित राम पटेल उम्र 33 वर्ष एवं (2) जोहित राम पटेल पिता स्व. बुलाउ राम पटेल उम्र 61 वर्ष शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और उप पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, संजय मिंज एवं आरक्षक सत्यनारायण सिदार की प्रमुख भूमिका रही।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button