कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से 03 निरीक्षक और और उप निरीक्षक का स्थानांतरण आदेश जारी किया है।जारी आदेश के मुताबिक दर्री थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा को आजाक थाना का प्रभार दिया गया है वहीं बागों थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार वर्मा को दर्री थाना का जिम्मेदारी सौंपते हुए रक्षित केंद्र कोरबा से निरीक्षक नागेश तिवारी को बागों थाना का प्रभारी बनाया गया है।इसी प्रकार सिविल लाईन थाना रामपुर में पदस्थ उप निरीक्षक महासिंह ध्रुव को थाना कोतवाली भेजा गया है।देखें आदेश कॉपी ….




