कोरबा। अंबिकापुर स्थित गांधी स्टेडियम, मल्टीपर्पज़ हॉल में आयोजित 21वीं सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं 8वीं कैडेट स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में कोरबा ने अपनी प्रतिभा और पराक्रम से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता के तीनों दिन तिंदो तक गूंजती रही खिलाड़ियों की जीत की गूंज और इसी जोश ने कोरबा को “ऑल ओवर चैंपियन” बना दिया।
जूनियर से सीनियर वर्ग तक, हर वर्ग में कोरबा ने झंडा गाड़ दिया।
कोरबा जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव लोकेश राठौर ने कहा :“यह विजय केवल पदकों का हिसाब नहीं है, बल्कि यह मेहनत, अनुशासन और जज़्बे की जीत है। कोरबा के बच्चों ने साबित कर दिया है कि वे हर चुनौती का सामना कर सकते हैं।”
उन्होंने खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई देते हुए कहा कि –
“आपकी निखरी हुई लाड़िया (प्रतिभाएं) आने वाले कल में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगी।”
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बधाई देते हुए कहा:“कोरबा के खिलाड़ियों ने अपने परिश्रम और आत्मविश्वास से यह उपलब्धि हासिल कर हम सबका सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। यही युवा हमारी असली पूंजी हैं और आने वाले समय में देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ की पहचान इन्हीं के दम पर बनेगी।”
प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने भी उत्साह के साथ कहा कि यह उनके लिए केवल खेल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और जीवन का नया अध्याय है।



