मिरर छत्तीसगढ़ इंस्टाग्राम पेज पर पुरानी तस्वीर डालकर बदनाम करने की आरोप
रायपुर से मेघा तिवारी की रिपोर्ट। राजधानी रायपुर में एक लाइसेंसी गन मैन ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि Mirror Chhattisgarh नामक इंस्टाग्राम पेज पर उनकी पुरानी तस्वीर का इस्तेमाल कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
गन मैन ने बताया कि वे वर्तमान में एक अधिकारी के साथ गन मैन के रूप में तैनात हैं। इससे पहले वे अन्य लोगों के साथ भी काम कर चुके हैं।
शिकायतकर्ता के लिखित आवेदन के मुताबिक, मिरर छत्तीसगढ़ इंस्टाग्राम पेज के यूट्यूबर रॉकी द बॉक्सर और उनके साथ काम करने वाली महिला यूट्यूबर सोमा देवांगन पुरानी घटनाओं की आड़ में उनकी पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर प्रसारित कर रहे हैं, जिससे परिवार और समाज में गलत संदेश जा रहा है तथा उनकी छवि खराब हो रही है।
गन मैन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस इंस्टाग्राम पेज की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और उनकी तस्वीर का दुरुपयोग बंद कराया जाए।साथ ही गन मैन ने कहा कि इस इंस्टाग्राम पेज को तुरंत बंद किया जाए और जो लोग गलत काम कर रहे हैं व झूठी जानकारी फैला रहे हैं, उन्हें तत्काल जेल की सलाखों में डाला जाए।





