छत्तीसगढ़

एक दिवसीय जन जागृति प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जांजगीर-चांपा 05 सितम्बर 2025/ नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाऐं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय छ०ग०  के निर्देशानुसार नगर सेना लाईन जांजगीर में पंजीकृत सिविल डिफेन्स वालंटियर्स का तीन पाली में एक दिवसीय जन जागृति प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी सुश्री योग्यता साहू ने बताया कि इस दौरान मुख्यालय द्वारा टीओटी प्रशिक्षित अधिनायकों ने सिविल डिफेन्स की विस्तृत जानकारी दी। नागरिक सुरक्षा, हवाई हमला, प्रथमोपचार, आपातकालीन स्थिति से निपटने में इनकी क्या भूमिका रहेगी, सिविल डिफेन्स के अन्तर्गत 12 प्रकार की सेवाएँ, होमगार्ड का दायित्व, फायर सर्विस आदि फायर फायटिंग पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। इसमें फायर ट्राएंगल, अग्नि के प्रकार, अग्निशमन फायर इस्टिंग्यूसर के उपयोग आदि विषयों पर जानकारी दी गई। अंत में फायर का मॉकड्रील किया गया। उक्त प्रशिक्षण में 331 पुरूष/महिला पंजीकृत सिविल डिफेन्स वालंटियर्स ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में सहायक ग्रेड-03 रूपाली गुप्ता, हवलदार विसंभर राठौर, नायक विवेकानंद. गोस्वामी तथा नगर सेना विभाग के कार्यालयीन स्टाफ / अग्निशमन सेवा में तैनात जवान उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button