Sunday, October 19, 2025

            स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में व्याख्याता (संविदा) पद हेतु दस्तावेज सत्यापन 23 एवं 24 सितंबर को

            Must read

              बालोद, 20 सितंबर 2025। उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में व्याख्याता (संविदा) पद हेतु दस्तावेज सत्यापन 23 एवं 24 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

              जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति ने बताया कि स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षक एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति/संविदा नियुक्ति हेतु विज्ञापन 17 जुलाई 2025 को जारी किया गया था। आवेदनों की जांच उपरांत पात्र -अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर 19 अगस्त से 24 अगस्त तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी। दावा आपत्ति उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की सूची एवं अंतरिम प्राविण्य सूची का प्रकाशन जिले के वेबसाइट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन में अपलोड की गई है। उन्होंने बताया कि व्याख्याता पद हेतु अंतरिम प्राविण्य सूची के पात्र अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 23 एवं 24 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से शाम 04 बजे तक स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालोद में किया जाएगा। उक्त संबंध में अधिक जानकारी बालोद जिले की वेबसाइट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर भी प्राप्त की जा सकती है।

                  More articles

                  - Advertisement -

                          Latest article