छत्तीसगढ़

सुकमा पुलिस और सायबर सेल. द्वारा साइबर जागरूकता अभियान  पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कुम्हाररस सुकमा  मे  चलाया गया

सुकमा। पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा   सायबर जागरूकता के सम्बन्ध में  एस.ओ.पी. जारी किया गया है। जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण   (IPS) के निर्देशानुसार अति.पुलिस अधीक्षक रोहित शाह के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका श्याम के पर्यवेक्षण मे सुकमा  जिले में साइबर जागरूकता का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19. सितम्बर  2025 को जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा में  साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य  ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करना है। कार्यक्रम के  मे  उपस्थित   छात्र एवं छात्राओं को बताया गया कि आज हर व्यक्ति बच्चे, बूढ़े सभी मोबाईल फोन व इंटरनेट का उपयोग कर रहे है। आज कल सायबर ठग सोशल मीडिया प्लेट फार्म के माध्यम से झूठी फेक प्रोफाईल बना कर नये.नये तरीके से लोगों से ठगी अथवा अन्य अपराध कर रहें है। सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले प्रमुख अपराध जैसे सायबर बुलिंग, सायबर स्टाकिंग सायबर ग्रुमिंग, चाईल्ड र्पोनो ग्राफी  साइबर ठगी , डिजिटल अरेस्ट  के संबंध में बताया गयाए इसके अलावा वर्तमान में चल रहे शेयर मार्केट फ्रॉड ट्रेडिंग एप्प, सेक्सटॉर्शन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से फेक प्रोफाईल जैसे पुलिस अधिकारी, सीबीआई अधिकारी या अन्य कानूनी एजेंसी के नाम से लोगों अथवा उनके बच्चों को गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होना बताकर भयभीत कर, केश समाप्त करने हेतु पैसो की मांग करना, इसी बहाने विडियों कॉल के जरिये डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी देकर लोगों से पैसे ठगी करने के संबंध में बताया गया। साथ ही उपस्थित नागरिकों   को सायबर फ्रॉड से बचने हेतु किसी प्रकार के लालच में न आने, अनजान व्यक्तियों से सोशल मीडिया में न जुड़ने हेतु बताया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया एकांउट को सुरक्षित तरीके से प्रयोग करने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। साइबर ठगी होने पर अपराध की सूचना सायबर पोर्टल https://cybercrime.gov.in  या सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर सेल जाकर रिपोर्ट करने के संबंध मे जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रधान पाठक बलराम जाटव एवं स्कूल के समस्त स्टाफ,सायबर नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका श्याम, अजाक थाना प्रभारी पदमा जगत एवं अजाक थाना स्टाफ, देवेंद्र यादव वि.से.प्रा. वॉलंटियर,सायबर सेल से नेमपाल दिवाकर, लीला राम , पटेल एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button