Sunday, November 2, 2025

            पार्षद किशन केवट के मुख्य आतिथ्य में 23 छात्राओं को किया गया निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण

            Must read

              कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुमेधा में कक्षा नवमी की 23 छात्राओं को योजना के तहत वार्ड 55 के पार्षद किशन केवट के मुख्य आतिथ्य में निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। साइकिल मिलने पर छात्राओं में उत्साह देखा गया।मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद किशन ने विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्राओं की शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना भाजपा सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है।इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राएं अब समय पर विद्यालय पहुँच पा रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

              कार्यक्रम के दौरान शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष व वार्ड क्र 55 के पार्षद किशन के साथ हुलसी प्रजापति, सुरेन्द्र प्र‌जापति अनिल गिरी, लखन सिंह, अभय कुर्रे, गीता मुंवर, हीरा पटेल, संस्था प्रमुख  सौरभ जकारिया, प्राचार्य,समस्त व्यवस्थापक गण  एवं स्टाफ सहित छात्राएं उपस्थित रही।

                  More articles

                  - Advertisement -

                          Latest article