कोरबा 05 नवंबर 2025। हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम से अक्टूबर माह में मुख्य अभियंता प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अनुभाग अधिकारी शिवकुमार जायसवाल, वरिष्ठ पर्यवेक्षक नीलकंठ साहू, राम विलास साहू और कनिष्ठ पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार कैवत्र्य सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य अभियंता एवं कर्मचारियों को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) एचके. सिंह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया।

मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) एचके सिंह के हाथों सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव एवं कर्मचारियों को स्मृतिचिन्ह व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता, पीके. स्वैन, आरके. पांडे, केएनबी. राव, सुधीर पंड्या, एससी. पाठक और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। रविंद्र सांस्कृतिक भवन (सीनियर क्लब) में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता श्री सिंह एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव एवं कर्मचारियों द्वारा अपने 37 से 40 वर्ष के दीर्घ कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र साहू एवं आभार प्रदर्शन जीडी बर्वे द्वारा किया गया। दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में डीएसपीएम के मुख्य अभियंता संजीव कंसल, मुख्यालय रायपुर से मुख्य अभियंता सुभाष शर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता आयुष्मान ठाकर, आशुतोष देवांगन, अधीक्षण अभियंता प्रशांत बापट समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्तों के परिजन उपस्थित रहे।





