कोरबाछत्तीसगढ़

सड़क सुधार से बढ़ी रफ्तारः लोक निर्माण विभाग कोरबा ने शुरू किया मार्ग मरम्मत अभियान

कोरबा, दिनांक 06 नवम्बर 2025/शासन के मंशानुरूप एवं उपमुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु माह दिसम्बर 2025 तक मरम्मत कार्य पूर्ण कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उक्त निर्देशों के पालन में लोक निर्माण विभाग, कोरबा द्वारा जिले की खराब एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दी गई है। हाल ही में हुई वर्षा के दौरान कई मार्गों की स्थिति खराब हो गई थी तथा सड़कों पर गड्ढे बनने से यातायात प्रभावित हो रहा था। विभाग द्वारा बरसात के दौरान डब्ल्यू.एम.एम. के माध्यम से निरंतर अस्थायी मरम्मत कार्य किया गया था। अब बरसात समाप्त होने के पश्चात उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में व्यापक मरम्मत कार्ययोजना तैयार कर कार्यों को गति दी जा रही है। वर्तमान में कोटमी पसान- कटघोरा मार्ग पर पेच रिपेयर का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही कोरबा-उरगा मार्ग (गौमाता चौक) पर भी मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अन्य प्रमुख मार्गों पर भी शीघ्र ही मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग संभाग कोरबा के कार्यपालन अभियंता जी. आर. जांगड़े ने बताया कि विभाग का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण पेच रिपेयर कार्य पूर्ण करना है। यह मरम्मत अभियान जिले के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। लोक निर्माण विभाग कोरबा द्वारा की जा रही यह पहल जिले की सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button