कोरबाछत्तीसगढ़

उद्योग मंत्री ने दी 04 करोड़ 92 लाख रू. के विकास कार्यो की सौगात, विकास को मिली गति

विभिन्न वार्डो मेंं होगे सड़क, नाली, कलवर्ट आदि के निर्माण कार्य, तो वहीं वरिष्ठजनों को मिला उनका अपना सियान सदन

कोरबा 07 नवम्बर 2025। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने आज नगर पालिक निगम केरबा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न वार्डो को 04 करोड़ 92 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्रदान की। इस सौगात से निगम के विकास कार्यो को गति मिली है, जिसके तहत सड़क, नाली, कलवर्ट आदि के निर्माण कार्य विभिन्न वार्डो में किए जाएंगे, तो वहीं दूसरी ओर वार्ड क्र. 13 में वरिष्ठजनों को उनका अपना सियान सदन भी प्राप्त हुआ है।

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने नगर पालिक निगम केरबा क्षेत्रांतर्गत न्यू अमरैयापारा एवं कोसाबाड़ी जोनांतर्गत सिंगापुर में 04 करोड़ 82 लाख रूपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर  संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई, जबकि कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित मेयर इन काउंसिल के सदस्यों, पार्षदों व जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की, वहीं उद्योग मंत्री श्री देवांगन द्वारा वार्ड क्र. 13 नमो गार्डन के पास शारदा विहार में 10 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित सियान सदन का लोकार्पण भी किया गया।

जनता का आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी पूंजी

इस अवसर पर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनताजनार्दन का आशीर्वाद, प्यार व स्नेह मेरी सबसे बड़ी पूंजी है, मैं आभारी हूॅं कि कोरबा की जनता ने मुझे सदैव अपना प्यार, स्नेह व आशीर्वाद दिया है, उन्होने कहा कि जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है, तो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आशीर्वाद तथा उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के सहयोग से कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है, यहॉं पर बरसों से व्याप्त समस्याएं दूर हो रही हैं, जिसके साक्षी हम सब हैं। उन्होने कहा कि विगत डेढ़ वर्षो के कार्यकाल में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 700 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। विकास कार्यो हेतु जब भी जितनी राशि की मांग की जाती है, मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा तत्काल स्वीकृत प्रदान की जाती है, उन्होने कहा कि कोरबा नगर निगम के सभी 67 वार्डो में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं, आगे भी लगातार होंगे, यह मैं विश्वास दिलाता ह

उद्योग मंत्री के मार्गदर्शन में विकास को लगातार मिल रही गति

इस मौके पर महापौर  संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन के निरंतर मार्गदर्शन में नगर निगम कोरबा क्षेत्र में विकास को लगातार गति दी जा रही है तथा तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन तथा मैं स्वयं स्लम व ग्राम्य बस्तियों के रहने वाले हैं, अतः हम दोनों वहॉं की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं तथा इन समस्याओं के निराकरण व शहर के सर्वागीण विकास के लिए पूर्ण रूप से संकल्पित हैं। महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने हम पर जो भरोसा जताया है वह सदैव कायम रहेगा, यह मैं विश्वास दिलाती हूॅं।

पूरे छत्तीसगढ़ में बह रही विकास की बयार

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरबा निगम व कोरबा जिले के साथ-साथ समूचे छत्तीसगढ़ में विकास की बयार बह रही है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश का सभी दिशाओं में तेजी से विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ ने अन्य क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ तेजी से उद्योगों की स्थापना हो रहा है, निवेश बढ़ रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप रोजगार में भी वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन व उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के दिशा निर्देशन में प्रदेश में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में क्रांति का आगमन हो रहा है।

इन विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन

नगर पालिक निगम केरबा द्वारा वार्ड क्र. 14 न्यू रेलवे कालोनी शिव मंदिर के पास धनंजय कुर्रे घर तक 10 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड व नाली का निर्माण, वार्ड क्र. 14 में ही टीकम राठौर के घर से सुरजीत सिंह खत्री के घर तक 12 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड नाली निर्माण, वार्ड क्र. 14 अमरैयापारा हरियाणा गली में 10 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड व नाली निर्माण, वार्ड क्र. 14 में ही अमरैयापारा अंतर्गत पावर टावर के पास 88 लाख रूपये की लागत से नाला व सी.सी. सड़क निर्माण, वार्ड क्र. 14 मुड़ापार बायपास मार्ग में रायल इनफिल्ड शोरूम से पेट्रोल पम्प तक 26 लाख रूपये की लागत से सी.सी. सड़क का निर्माण तथा वार्ड क्र. 14 में ही मुड़ापार तालाब के पास नाला से तालाब तक 28 लाख रूपये की लागत से कलवर्ट का निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिनका भूमिपूजन उद्योग मंत्री श्री देवांगन द्वारा किया गया। इसी प्रकार वार्ड क्र. 36 डिंगापुर ओम फ्लैट के पीछे जिला खनिज न्यास मद से 20 लाख रूपये की लागत से नाली व सी.सी. रोड निर्माण, इसी मद से वार्ड क्र. 36 अंतर्गत डिंगापुर में राजेश जनरल स्टोर से दीपक यादव घर तक 10 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण,डी.एम. एफ.मद से ही कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित साईकिल स्टैण्ड का 10 लाख 56 हजार रूपये की लागत से विकास कार्य, इसी मद से वार्ड क्र. 36 में आयुर्वेदिक पालीक्लीनिक तक 68 लाख रूपये की लागत से बी.टी. रोड निर्माण तथा अधोसंरचना मद से एस.पी. आफिस से रजगामार तक 02 करोड़ रूपये की लागत से बी.टी. रोड का निर्माण कार्य कराया जाना हैं, इन कार्यो का भूमिपूजन भी आज उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन के द्वारा किया गया।

वरिष्ठजनों को मिला सियान सदन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत की पहल पर अधोसंरचना मद से स्वीकृत व 10 लाख रूपये की लागत से नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 13 नमो गार्डन के पास शारदा विहार में सियान सदन का निर्माण कराया गया है, आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने उक्त सियान सदन का लोकार्पण किया तथा भवन को वरिष्ठजनों की सेवा में समर्पित किया।

वार्ड क्र. 14 में दुर्गा पूजा स्थल पर शेड निर्माण हेतु 10 लाख रू. की घोषणा

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने वार्ड क्र. 14 की पार्षद प्रभा टीकम राठौर एवं वार्डवासियों की मांग पर अमरैयापारा में दुर्गा पूजा स्थल पर 10 लाख रूपये की लागत से भव्य शेड निर्माण की घोषणा की तथा इस पर त्वरित कार्यवाही किए जाने के निर्देश अधिकारियां के दिए। इसके साथ ही उद्योग मंत्री देवांगन ने अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विकास कार्यो का भूमिपूजन आज सम्पन्न हुआ है, वे कार्य तत्काल प्रारंभ किए जाएं तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए तेजी से कार्य करते हुए समयसीमा में कार्य पूर्ण हो, यह सुनिश्चित कराएं।

कार्यक्रम के दौरान निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी सदस्य अजय कुमार गोड़, उर्वशी राठौर, पार्षद प्रभा टीकम राठौर, सुषमा रामशंकर साहू, युगल कैवर्त्य, ईश्वर पटेल, सुलोचना यादव, मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, डॉ.राजेश राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूकमणी नायर, अखिलेश पाण्डेय, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, राकेश अग्रवाल, विध्यांचल झा, अर्जुन गुप्ता, विशाल सचदेवा, लक्ष्य चतुर्वेदी, हरबीर सिंह होरा, अन्नपूर्णा श्रीवास, सुमित्रा महंत, सुजित खत्री, अमरिका मिश्रा, दुर्गेश साहू सहित काफी संख्या में वार्डो के नागरिकगण उपस्थित थे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button