कोरबाछत्तीसगढ़

लोकतंत्र की सशक्त नींव है सक्रिय मतदाता…हर्षिता पांडेय

राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का अवसर, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता — गोपाल मोदी

कोरबा। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रवाद और लोकतंत्र की सशक्त धारा को आगे बढ़ाने वाली भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा देशभर में निर्वाचन मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा जिला कोरबा के कार्यकर्ताओं को इस जनहितकारी प्रक्रिया से जोड़ने और इसके तकनीकी पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय, टी.पी. नगर कोरबा में किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की।

सक्रिय मतदाता ही लोकतंत्र की पहचान — हर्षिता पांडेय

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हर्षिता पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पारदर्शी, सशक्त और सहभागी लोकतंत्र की दिशा में कार्य कर रही है। मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। यह अभियान केवल संगठनात्मक नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को इस अभियान में पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

हर कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा की भावना से लोकतंत्र की नींव मजबूत कर रहा — गोपाल मोदी

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित होकर लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में अपना योगदान दे रहा है। मतदाता सूची पुनरीक्षण केवल तकनीकी कार्य नहीं, बल्कि यह राष्ट्रनिर्माण की दिशा में हर नागरिक को जोड़ने का अभियान है।

कार्यशाला में जिलेभर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर एम.आई.सी.सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, रुकमणी नायर, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, योगेश मिश्रा, डिलेन्द्र यादव, परविंदर सिंह, रामशंकर साहू, राहुल नवनीत शुक्ला, उत्तम जायसवाल (रीपू), सूरज पांडेय, प्रदीप सिंह, प्रमीला सागर, सुकेश दलाल, नवीन जायसवाल, राजेन्द्र राजपूत, विजय गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button