कोरबाछत्तीसगढ़

कृषक उन्नति योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, समर्थन मूल्य ने दी आर्थिक मजबूती-किसानों के जीवन में खुशहाली की नई लहर

कोरबा 19 नवम्बर 2025/छत्तीसगढ़ में कृषि को समृद्ध बनाने और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू की गई कृषक उन्नति योजना किसानों के जीवन में नई रोशनी ला रही है। इस योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता ने किसानों को न केवल राहत दी है, बल्कि उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग और बेहतर उत्पादन के लिए प्रेरित भी किया है।
इसी क्रम में पाली विकासखंड के चैतमा धान खरीदी केंद्र में विगत वर्ष अपने 100 क्विंटल धान बेचने वाले ग्राम केराकछार के किसान श्री रामायण सिंह बताते हैं कि इस वर्ष 3100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान बेचने से उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली। वे कहते हैं कि “सरकार ने हमारे श्रम का सम्मान किया है। मेहनत की फसल जब उचित मूल्य पर बिकती है, तो खेती के प्रति भरोसा और उत्साह दोनों बढ़ जाते हैं।”
रामायण सिंह के बेटे ओमप्रकाश भी सरकार की पहल से संतुष्ट हैं। उनका कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है। “सरकार ने सिर्फ अनाज नहीं खरीदा, बल्कि किसानों के कठिन परिश्रम को सही पुरस्कार दिया है,” वे कहते हैं कि पारिवारिक मेहनत से उत्पादन बढ़ा है। रामायण सिंह के परिवार में कुल चार सदस्य हैं।पत्नी  वृंदा, बेटा ओमप्रकाश और बहू। परिवार के सभी सदस्य लगभग 10 एकड़ कृषि भूमि पर मिल-जुलकर मेहनत करते हैं। उनकी साझा मेहनत और लगन के कारण हर वर्ष फसल उत्पादन में वृद्धि हो रही है।
कृषि उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जीवनशैली है। खेतों में सामूहिक रूप से काम करने की उनकी परंपरा ने उनकी आय में लगातार बढ़ोतरी सुनिश्चित की है।
किसान रामायण सिंह बताते हैं कि वर्ष 2023-24 में उन्होंने समिति में 168 क्विंटल धान बेचा था, जिसके बदले कृषक उन्नति योजना के तहत उन्हें 1.50 लाख रुपए से अधिक आदान राशि प्राप्त हुई। यह राशि उनके लिए कृषि विस्तार का आधार बनी।
इससे उन्होंने उन्नत किस्म के बीज, गुणवत्ता युक्त खाद, रासायनिक उर्वरक,आधुनिक कृषि संसाधन खरीदे और इस वर्ष उत्पादन बढ़ाने में सफलता पाई। वे बताते हैं कि योजना से मिली आर्थिक सहायता ने खेती को अधिक सहज बनाया है। इस वर्ष धान विक्रय से मिलने वाली राशि का उपयोग वे घरेलू जरूरतों के साथ कृषि को और अधिक समृद्ध बनाने में करेंगे। किसान रामायण सिंह और उनके बेटे ओमप्रकाश दोनों ही सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहते हैं कि हम छत्तीसगढ़ सरकार का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने किसानों की उन्नति के लिए यह योजना लागू की। इससे हमारी मेहनत को सम्मान मिला है और उपज का उचित मूल्य भी सुनिश्चित हुआ है। ऐसी योजनाएँ हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह सहयोग इसी तरह आगे भी मिलता रहेगा। कृषक उन्नति योजना और बढ़े हुए समर्थन मूल्य ने किसानों के मन में नया विश्वास जगाया है। इससे न केवल उनकी आय बढ़ी है, बल्कि खेती के प्रति उत्साह और उम्मीद भी मजबूत हुई है।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button