कोरबाछत्तीसगढ़

किसान राजकुमार पटेल विशेष उत्साह से धान खरीदी के लिए तैयार

बेहतर दाम मिलने से घर- परिवार की आर्थिक स्थिति होगी सुदृढ़

कोरबा 19 नवम्बर 2025/ जिले के सलिहाभांठा के मेहनतकश किसान राजकुमार पटेल इस वर्ष विशेष उत्साह से धान खरीदी के लिए तैयार हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत ने उनकी उम्मीदों को और मजबूत किया है। अच्छी बरसात, समय पर खाद व बीज उपलब्ध होना और मेहनत से की गई खेती सबने मिलकर उनकी फसल को भरपूर उपज दी है।
खेत से खलिहान तक धान के गट्ठर ढोते हुए राजकुमार के चेहरे पर संतोष साफ नजर आता है। वे जल्द ही फसल की मिसाई पूरा कर बरपाली उपार्जन केंद्र में धान विक्रय करने वाले हैं। सरकार द्वारा इस वर्ष 3100 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का रास्ता खोला है।
किसान राजकुमार ने बताया उनके पास 5 एकड़ खेती जमीन है, जहां उन्होंने धान की फसल ली है। फसल पककर पूरी तरह तैयार है। जल्द ही कटाई कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार की पैदावार पहले से बेहतर हुई है। समय पर बारिश और गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज मिलने से फसल हरी-भरी रही और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। अब उन्हें उम्मीद है कि बेहतर दाम मिलने से घर परिवार की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी तथा आगामी सीजन के लिए आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

newsagradoot

News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button