कोरबाछत्तीसगढ़

तराईडांड डकैती कांड में  पुलिस ने तीन और आरोपियों को दबोचा,पहले  भी 19 को कर चुकी है गिरफ्तार

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के तराईडांड गांव में 11 नवंबर की रात शत्रुघ्न दास के घर हुई डकैती की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बड़ी कार्रवाई का जानकारी दी है।

अब तक 22 आरोपी गिरफ्त में

इस हाई-प्रोफाइल डकैती मामले में पुलिस पहले ही 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। उनकी निशानदेही पर नकदी रकम, हथियार और घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किए गए थे।
घटना के बाद कुछ आरोपी फरार चल रहे थे। उनकी तलाश में पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

1 अक्षय कुमार पावले

2 विनोद कुमार सलाम

3 लक्ष्मी नारायण गोंड

    कड़ी धाराओं में मामला दर्ज

    पुलिस ने सभी आरोपियों पर निम्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है

    धारा 310(2), 310(4), 61 बीएनएस

    धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट

      पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है और न्यायिक प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

      newsagradoot

      News Agradeoot is a trusted Hindi news website delivering the latest breaking news, local updates, national headlines, and in-depth analysis from India and around the world. We focus on politics, education, technology, business, entertainment, and social issues, providing accurate, fast, and unbiased journalism. Our mission is to keep readers informed with reliable news, fact-checked stories, and real-time updates. News Agradeoot believes in responsible digital journalism and reader-first reporting.

      Related Articles

      Back to top button